Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Pakistani show Jo Bachay Hain Sang Samait Lo trailer lands amid India ban calls

जो बचे हैं संग समेट लो: भारत में बैन की मांग के बीच पाकिस्तानी शो का ट्रेलर जारी, क्या है फवाद-माहिरा का रोल?

Wed, 25 Nov 2026 09:17 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 25 Nov 2026 09:17 AM IST
सार

  • पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है।
  • भारत में इस ड्रामा सीरीज पर बैन लगाने की मांग की गई है। 
  • AICWA ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है।

विज्ञापन
Pakistani show Jo Bachay Hain Sang Samait Lo trailer lands amid India ban calls
जो बचे हैं संग समेट लो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' अपनी रिलीज से पहले ही भारत में विवादों में घिर गई है। इस बीच पाकिस्तान पर आधारित सीरीज का ट्रेलर जारी हो गया है। इसमें फवाद खान और माहिरा खान एक बार फिर साथ नजर आ रहे हैं। जानिए ट्रेलर में क्या है।
विज्ञापन


ट्रेलर में क्या है?
कहानी सिकंदर (अहद रजा मीर) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह रोम में रहने वाला एक पाकिस्तानी वकील है। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसकी मुलाकात लिजा (इकरा अजीज) से होती है, जो एक कलाकार है। जैसे-जैसे वे करीब आते हैं, उन्हें अपनी भावनाओं, रिश्तों और अपने अतीत की कड़वी सच्चाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Trending Videos

Pakistani show Jo Bachay Hain Sang Samait Lo trailer lands amid India ban calls
जो बचे हैं संग समेट लो - फोटो : यूट्यूब
क्या है फवाद खान का किरदार?
फवाद खान ने महमूद का किरदार निभाया है, जिसकी जिंदगी में तब एक बड़ा मोड़ आता है जब हालात उसे वापस उसके गांव ले आते हैं। ट्रेलर से पता चलता है कि उसके पास अपने कबीले की जिम्मेदारी उठाने के अलावा कोई और चारा नहीं बचता। साथ ही, सनम सईद के किरदार 'वितोरिया' के साथ भी उसका एक जटिल रोमांटिक रिश्ता नजर आता है। 

क्या है माहिरा और हानिया का रोल?
माहिरा खान ने राहत का किरदार निभाया है, जो अहमद अली अकबर के किरदार के साथ नजर आती हैं। हालांकि, ट्रेलर में बिलाल अशरफ द्वारा निभाए गए किरदार 'वकार खान' के साथ भी उसके किसी अधूरे रिश्ते का संकेत मिलता है, जो उसकी प्रेम कहानी में उलझनें पैदा करता है। हानिया आमिर ने कुलसुम का किरदार निभाया है, जो एक जिंदादिल युवती है। खुशहाल खान द्वारा निभाए गए जैन के साथ उसका रिश्ता मुश्किलों से भरा नजर आता है। जैन का बर्ताव हिंसक हो सकता है और इस रिश्ते में कुलसुम को शारीरिक हिंसा का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

Pakistani show Jo Bachay Hain Sang Samait Lo trailer lands amid India ban calls
जो बचे हैं संग समेट लो - फोटो : यूट्यूब
AICWA की क्या है मांग?
पाकिस्तानी ड्रामा 'जो बचे हैं संग समेट लो' की रिलीज से पहले ही भारत में इसे बैन करने की मांग सामने आई है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत में पाकिस्तानी सीरीज की स्ट्रीमिंग रोकने की अपील की है। उन्होंने अपनी इस मांग को सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए साझा किया।  उन्होंने लिखा, ‘आतंकवाद को कोई सराहना नहीं। देश सर्वोपरि है।' एसोसिएशन की मांग है कि जो बचे हैं संग समेट लोट को 4 दिसंबर 2026 को भारत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज न किया जाए।

पहलगाम हमले के बाद से है बैन 
2025 में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान पर पूरी तरह से बैन लगा दिया था। इन हमलों की वजह से कई पाकिस्तानी स्टार्स जैसे मावरा हुसैन, दानिश तैमूर, सबा कमर के इंस्टाग्राम अकाउंट तक बैन कर दिये गए थे।
विज्ञापन

Pakistani show Jo Bachay Hain Sang Samait Lo trailer lands amid India ban calls
जो बचे हैं संग समेट लो - फोटो : यूट्यूब
'जो बचे हैं संग समेट लो' के बारे में जानकारी
  • फरहत इश्तियाक के बेस्टसेलिंग उर्दू उपन्यास पर आधारित यह ड्रामा तीन पीढ़ियों की छह प्रेम कहानियों को दिखाता है।
  • इसमें अहद रजा मीर, हानिया आमिर, सनम सईद और इकरा अजीज समेत कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं। 
  • ट्रेलर 24 नवंबर को जारी हुआ। ट्रेलर के साथ ही इस सीरीज का ओरिजिनल साउंडट्रैक भी जारी किया गया है, जिसमें छह गाने शामिल हैं।
  • सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' 4 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है, लेकिन भारत में इसे दिखाया जाएगा या नहीं, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed