{"_id":"6352c10b77f5f062596d0fea","slug":"himachal-election-2022-cm-jairam-said-that-whom-pm-and-nadda-gave-lotus-election-symbol-he-is-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर: सीएम जयराम बोले- जिन्हें पीएम और नड्डा ने दिया कमल चुनाव चिह्न, वही भाजपा हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर: सीएम जयराम बोले- जिन्हें पीएम और नड्डा ने दिया कमल चुनाव चिह्न, वही भाजपा हैं
Fri, 21 Oct 2022 09:27 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/सुंदरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/सुंदरनगर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 21 Oct 2022 09:27 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि हमें यह सोचना है कि हिमाचल की जरूरत क्या है? हिमाचल की जरूरत डबल इंजन सरकार की है। कांग्रेस के लोग पूछते हैं कि भाजपा ही क्यों।
विज्ञापन
नामांकन के दौरान सीएम जयराम राकेश जम्वाल के साथ रहे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम जयराम ठाकुर ने बगावती तेवर दिखा रहे भाजपा से जुड़े पूर्व नेताओं पर तंज कसा कि कुछ लोग कहते हैं कि हम भी भाजपा के हैं। जिन्हें कमल का चुनाव चिह्न प्रधानमंत्री और जेपी नड्डा ने दिया है, वही भाजपा हैं। कांग्रेस के मित्र प्रयास कर रहे हैं कि हिमाचल में थोड़ी गुंजाइश मिल जाए, लेकिन इसकी कोई उम्मीद नहीं है। कांग्रेस न देश का, न प्रदेश का और न ही अपना भला कर सकती है। उन्होंने कहा कि हमें यह सोचना है कि हिमाचल की जरूरत क्या है? हिमाचल की जरूरत डबल इंजन सरकार की है।
विज्ञापन
कांग्रेस के लोग पूछते हैं कि भाजपा ही क्यों। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि भाजपा इसलिए, क्योंकि आज हमारे पास देश ही नहीं दुनिया का सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व है। कांग्रेस के लोग बहुत सारी बातें कहेंगे कि ये नहीं हुआ वो नहीं हुआ, लेकिन मैं एक बात उन्हें कहना चाह रहा हूं कि सरकार के पांच वर्षों में से दो वर्ष कोविड काल में चले गए, लेकिन हमने फिर भी रिकॉर्ड तोड़े हैं। नामांकन के दौरान सीएम जयराम राकेश जम्वाल के साथ रहे।
विज्ञापन