फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, CM Bhupesh Baghel interview with amar ujala, said old pension started in Chhattisgar

साक्षात्कार: सीएम भूपेश बघेल बोले- छत्तीसगढ़, राजस्थान में पुरानी पेंशन मिलना शुरू, अब है हिमाचल की बारी

Sat, 12 Nov 2022 06:17 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला
अनिमेष कौशल, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Nov 2022 06:17 AM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में अमर उजाला के साथ साक्षात्कार में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार एनपीए राशि वापस नहीं देगी तो कर्मचारियों के पास पैसा निकालने का अधिकार है। 

विज्ञापन
himachal election 2022, CM Bhupesh Baghel interview with amar ujala, said  old pension started in Chhattisgar
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कर्मचारियों और अधिकारियों को पुरानी पेंशन मिलना शुरू हो गई है। अब हिमाचल प्रदेश की बारी है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में अमर उजाला के साथ साक्षात्कार में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार एनपीए राशि वापस नहीं देगी तो कर्मचारियों के पास पैसा निकालने का अधिकार है। राजस्थान में कर्मचारियों ने इस फंड से पैसा निकालना भी शुरू कर दिया है।  नई पेंशन योजना शुरू होने पर हुए समझौते के दौरान व्यक्तिगत खाता धारक कर्मचारी और अधिकारी हैं। अपनी धनराशि को यह कभी भी निकाल सकते हैं। कोई भी सरकार इन्हें ऐसा करने से रोक नहीं सकती। बघेल ने कहा कि जनवरी 2023 से हिमाचल में नई पेंशन योजना बंद हो जाएगी। कर्मचारियों के जीपीएफ में ही धनराशि दी जाएगी। वेतन से कोई कटौती नहीं होगी।

विज्ञापन


सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारियों को अंतिम मूल वेतन का 50 फीसदी पेंशन के तौर पर मिलेगा। संबंधित कर्मचारी या अधिकारी की मृत्यु के बाद आश्रित परिवार को पेंशन मिलेगी। बघेल ने छत्तीसगढ़ में अभी तक कर्ज नहीं लेने की बात कहकर प्रदेश की जयराम सरकार को फिजूलखर्ची पर घेरा। उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना का छत्तीसगढ़ का केंद्र सरकार के पास 17 हजार करोड़ रुपये पड़ा हुआ है। तीन लाख कर्मचारी-अधिकारियों को पुरानी पेंशन देने का हमने फैसला लिया है। इस राशि को वापस करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। केंद्र सरकार ने पैसा देने से इंकार किया है लेकिन इसका कोई कारण नहीं बताया। राजस्थान सरकार को भी यही जवाब दिया गया है। दोनों राज्य सरकारें इस मामले को लेकर कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ले रही हैं। केंद्र सरकार को फिर पत्र लिखकर इंकार करने का कारण पूछ रहे हैं।
विज्ञापन


दो वर्षों में 300 करोड़ रुपये का खरीदा गोबर
भूपेश बघेल ने बताया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ में बीते दो वर्षों के दौरान 300 करोड़ रुपये का गोबर खरीदा गया है। राज्य में गोबर खरीद केंद्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गोबर से सरकार खाद तैयार कर रही है। इस सफल प्रयोग को हिमाचल में भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में नहीं है आंतरिक लोकतंत्र 
भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। भाजपा बताए कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने के लिए कब चुनाव हुआ। किस प्रक्रिया से किस-किस ने अध्यक्ष को चुना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है। नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का चुना जाना इसका ताजा उदाहरण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed