फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, CM Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann and Manish Sisodia rallies schedule

हिमाचल चुनाव: 3 को अरविंद केजरीवाल और 9 नवंबर को भगवंत मान आएंगे हिमाचल

Tue, 01 Nov 2022 07:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Nov 2022 07:32 PM IST
सार

मंगलवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता को आम आदमी पार्टी की गारंटियों पर पूरा भरोसा है। प्रदेश की जनता खुलकर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आगे आ रही है।

विज्ञापन
himachal election 2022, CM Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann and Manish Sisodia rallies schedule
सीएम अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा और कांग्रेस की तर्ज पर अब आम आदमी पार्टी (आप) के स्टार प्रचारक भी हिमाचल का रुख करने को कमर कस चुके हैं। 3 नवंबर को सोलन शहर में पार्टी के मुख्य संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रोड शो कर चुनावी हुंकार भरेंगे। इसी कड़ी में 5 नवंबर को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कांगड़ा और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का 9 नवंबर को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में रोड शो प्रस्तावित है। पार्टी की ओर से दोनों रोड शो के लिए संबंधित जिला निर्वाचन कार्यालयों में आवेदन किया गया है। रोड शो में आप के नेता 11 गारंटियों को लोगों के समक्ष रखेंगे। मंगलवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता को आम आदमी पार्टी की गारंटियों पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन


प्रदेश की जनता खुलकर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आगे आ रही है। प्रदेश के कर्मचारियों को आम आदमी पार्टी ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की गारंटी दी है। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में ओपीएस को लागू किया है। हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में ही ओपीएस को लागू करने का प्रस्ताव मंजूर किया जाएगा। पार्टी ने महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि देने की गारंटी और युवाओं को रोजगार देने की गारंटी भी दी है। सभी गारंटियों को सरकार बनने के बाद तत्काल पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार बनने पर भ्रष्टाचार समाप्त होगा और प्रदेश के लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed