{"_id":"63765a0fc6307b57303bb872","slug":"himachal-election-2022-chetan-bragta-rakesh-jamwal-and-vipin-singh-parmar-met-cm-jairam-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल चुनाव: सीएम जयराम से मिले चेतन बरागटा, राकेश जम्वाल और विपिन परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल चुनाव: सीएम जयराम से मिले चेतन बरागटा, राकेश जम्वाल और विपिन परमार
Thu, 17 Nov 2022 09:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Nov 2022 09:28 PM IST
सार
जुब्बल-कोटखाई से भाजपा प्रत्याशी रहे चेतन बरागटा, सुंदरनगर के भाजपा विधायक और पार्टी प्रत्याशी रहे राकेश जम्वाल और सुलाह से भाजपा प्रत्याशी रहे विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने सीएम जयराम से भेंट की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से गुरुवार को जुब्बल-कोटखाई से भाजपा प्रत्याशी रहे चेतन बरागटा, सुंदरनगर के भाजपा विधायक और पार्टी प्रत्याशी रहे राकेश जम्वाल और सुलाह से भाजपा प्रत्याशी रहे विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने भेंट की। इन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों के चुनावी रुझानों पर मंत्रणा की।
विज्ञापन
20 को हो सकती है भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक
हिमाचल प्रदेश में भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक 20 नवंबर को परवाणू में हो सकती है। यह बैठक समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में प्रस्तावित है। हालांकि, अभी इस बैठक का एजेंडा अभी तय नहीं है।
विज्ञापन
चुनाव निपटने पर भी अपने हलकों में कार्यकर्ताओं के बीच ही हैं मंत्री
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव निपटने के बाद भी जयराम सरकार के मंत्री अपने-अपने हलकों में कार्यकर्ताओं के बीच डटे हैं। मंत्री सुरेश भारद्वाज, गोविंद सिंह ठाकुर, डॉ. राजीव सैजल और राजेंद्र गर्ग अपने-अपने हलकों में ही हैं।
विज्ञापन
मतदान के बाद मंत्री क्या कर रहे हैं, इसकी जानकारी लेने के लिए अमर उजाला ने वीरवार को चार मंत्रियों से फोन पर बात की। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि वह शिमला मेें ही हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता और जनता आ रही है। कहा कि अभी भी उनसे पंचायतों के प्रधान मिलने आए हैं, वह उनसे मिल रहे हैं।
राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि वह घुमारवीं में हैं। उनका कार्यकर्ताओं से मिलना हो जाता है। उनसे बैठकर बातचीत करते रहते हैं। चुनावी थकान मिटाने के लिए कहीं बाहर घूमने जाने का कोई विचार नहीं है। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि वह मनाली मेें ही हैं। वह घर पर हैं। कार्यकर्ताओं से मिलना हो जाता है। राज्य से बाहर कहीं और जाने की कोई योजना नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि उनका बाहर जाने का कोई प्लान नहीं है। जिन लोगों ने उनके लिए काम किया, वह उनका उसने मिलकर धन्यवाद कर रहे हैं।