फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal election 2022 bjp rashtriya adhyaksh jagat prakash nadda returned to delhi

बिलासपुर: चुनाव खत्म होते ही परिवार के साथ दिल्ली लौटे भाजपा अध्यक्ष नड्डा

Sun, 13 Nov 2022 05:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर /भगेड़
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर /भगेड़ Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 13 Nov 2022 05:57 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भगेड़ चौक पर चाय की चुस्कियां लेने के बाद कार्यकर्ताओं से मिले। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
himachal election 2022 bjp rashtriya adhyaksh jagat prakash nadda returned to delhi
कार्यकर्ताओं और पार्टी के पदाधिकारियों से मिलते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव खत्म होते ही दूसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा परिवार के साथ दिल्ली लौट गए। दिल्ली जाने से पहले वे लुहणू में कार्यकर्ताओं और पार्टी के पदाधिकारियों से मिले और चुनाव में दिन-रात कार्य करने के लिए उनका आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने नड्डा से कहा कि वे भी गुजरात चुनाव के लिए आएंगे।

विज्ञापन


इस पर नड्डा बोले, आप यहीं संभालो। इससे पहले नड्डा का भगेड़ चौक पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उनके साथ जिला बिलासपुर के भाजपा प्रत्याशी भी थे। भगेड़ चौक पर चाय की चुस्कियां लेने के बाद कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने कहा कि हिमाचल के बाद अब गुजरात में भी भाजपा परचम लहराएगी। इसके उपरांत जेपी नड्डा दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन


नड्डा ने 12 नवंबर को विजयपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि वे हिमाचल में वोट करने के बाद दिल्ली लौटेंगे। उसके बाद पूरा फोकस गुजरात चुनाव पर होगा। उनके साथ राजेंद्र गर्ग, त्रिलोक जमवाल, जीतराम कटवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, रणधीर शर्मा, सोनल शर्मा, स्वदेश ठाकुर, बूथों के अध्यक्ष के अलावा, पवन शर्मा, अशोक कुमार, चैन सिंह, सुरेश, मदन वर्मा, गौरव शर्मा, नवीन शर्मा, मुनीष कुमार, अनिल कुमार, मस्तराम, नंदकिशोर, राजकुमार, बाबूराम, कश्मीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, पुरुषोत्तम, दीपक कुमार, इंद्रजीत ठाकुर, राकेश राव, सुरेंद्र, दीनू चंदेल, पंकज नड्डा और बलदेव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed