{"_id":"636b3eebd8146340d9635a6e","slug":"himachal-election-2022-battle-become-triangle-in-ghumarwin-assembly-constituency","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election 2022: जिले की सबसे ज्यादा मतदाताओं वाले घुमारवीं विस में मुकाबला त्रिकोणीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Election 2022: जिले की सबसे ज्यादा मतदाताओं वाले घुमारवीं विस में मुकाबला त्रिकोणीय
Wed, 09 Nov 2022 11:25 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:25 AM IST
सार
भाजपा से निकले राकेश चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़कर दोनों बड़ी पार्टियों की मुश्किलें बढ़ा दी है। 1972 से अब तक इस सीट से छह बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, लेकिन इस बार कांग्रेस प्रत्याशी की राह भी आसान नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में सबसे ज्यादा मतदाताओं वाले घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला त्रिकोणीय बना हुआ है। साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने यहां जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा से खफा होकर आम आदमी पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़ रहे राकेश चोपड़ा ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। चोपड़ा के चुनाव में उतरने से भाजपा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 1972 से अब तक इस सीट से छह बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, लेकिन इस बार कांग्रेस प्रत्याशी की राह भी आसान नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने के बाद दोनों बड़ी पार्टियों के उम्मीदवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राकेश चोपड़ा इससे पहले भाजपा के सदस्य थे। खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग से दूरियों के चलते चोपड़ा ने भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया और घुमारवीं से चुनावी मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन
चोपड़ा घुमारवीं नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके चलते क्षेत्र में उनकी अपनी एक खास पहचान है। 2017 में घुमारवीं में कुल 57.96 प्रतिशत वोट पड़े थे। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से राजेंद्र गर्ग ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजेश धर्माणी को 10,435 वोटों के अंतर से हराया था।
विज्ञापन
अब तक कौन-कौन रहा विधायक
1972 सीता राम कांग्रेस
1977 नारायण सिंह स्वामी जनता पार्टी
1982 नारायण सिंह स्वामी भाजपा
1985 कश्मीर सिंह कांग्रेस
1990 कर्मदेव धर्माणी भाजपा
1993 कश्मीर सिंह कांग्रेस
1998 कश्मीर सिंह कांग्रेस
2003 कर्म देव धर्माणी भाजपा
2007 राजेश धर्माणी कांग्रेस
2012 राजेश धर्माणी कांग्रेस
2017 राजेंद्र गर्ग भाजपा
कुल मतदाता 88,748
महिला मतदाता 44,804
पुरुष वोटर 43,943
अन्य एक