फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Anurag Thakur said Former Congress government snatched special package from Himachal

Anurag Thakur: पूर्व की कांग्रेस सरकार ने हिमाचल से छीना था विशेष पैकेज

Thu, 03 Nov 2022 08:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Nov 2022 08:08 PM IST
सार

 पांवटा साहिब के ज्वालापुर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा। साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।  

विज्ञापन
himachal election 2022, Anurag Thakur said Former Congress government snatched special package from Himachal
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

 केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास की तीव्र रफ्तार को डबल इंजन ही सरकार ही बनाए रख सकती है। गुरुवार को पांवटा साहिब के ज्वालापुर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा। साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की पूर्व ने हिमाचल से विशेष पैकेज ही छीन लिया था। केंद्रीय मंत्री कहा कि विश्व में भारत की साख प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बढ़ी है। भारत आज दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बन चुका है। मोदी सरकार ने किसी राज्य में विकास के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर पांवटा विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी और उत्तराखंड के सहसपुर के विधायक सहदेव पुंडीर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


पांच सालों में जनता ने देखा कांग्रेस का चेहरा: अनुराग 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पांच सालों में जनता ने कांग्रेस का चेहरा देखा है। कांग्रेस ने जनता को ठगने के अलावा कुछ नहीं किया है। गुरुवार दोपहर बाद ऊना में आयोजित जनसभाओं में अनुराग ने कहा कि कांग्रेस का कोई प्रत्याशी यदि चुनाव हार जाता है तो वह अपने विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं होने देता। इस विधानसभा क्षेत्र में भी जनता पूर्व कांग्रेस सरकार के पांच सालों में कांग्रेस का यह चेहरा देख चुकी है। चुनाव जीतने के बाद भी कांग्रेस के विधायक ने पूरे पांच साल विकास कार्यों में अड़ंगा डालने का ही काम किया। न तो वह कांग्रेस सरकार के समय विकास के नाम पर एक ईंट लगवा पाए और न ही विधायक रहते हुए कोई काम करवा पाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऊना सदर में रिकॉर्ड कार्य करवाकर दिखाए हैं। भाजपा केवल मात्र विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है, लेकिन कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। जनता सब जानती और कांग्रेस को हकीकत दिखाने के लिए तैयार बैठी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed