फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, A tough challenge in front of veteran leaders on these nine seats, this time it is no

हिमाचल विधानसभा चुनाव: बड़े अंतर से जीते दिग्गजों के सामने इस बार नई चुनौती

Wed, 09 Nov 2022 03:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Nov 2022 03:20 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश में पिछली बार सबसे ज्यादा मार्जिन से जीती नौ सीटों पर दिग्गज नेताओं के सामने कड़ी चुनौती है।ऐसी सभी नौ सीटों पर पांच से लेकर नौ प्रत्याशी तक खडे़ हैं। 
loader
himachal election 2022, A tough challenge in front of veteran leaders on these nine seats, this time it is no
हिमाचल प्रदेश सत्ता संग्राम 2022। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पिछली बार सबसे ज्यादा मार्जिन से जीती नौ सीटों पर दिग्गज नेताओं के सामने कड़ी चुनौती है। इनमें मंडी में पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, पांवटा साहिब में सुखराम चौधरी और सुलाह में विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार की सीटें भी शामिल हैं। ऐसी सभी नौ सीटों पर पांच से लेकर नौ प्रत्याशी तक खडे़ हैं।  मंडी में भाजपा से बागी निर्दलीय प्रवीण शर्मा, पांवटा में कांग्रेस से आप में गए मनीष ठाकुर और सुलाह में पूर्व विधायक जगजीवन पाल समेत अलग-अलग सीटों पर कई अन्य दलों और निर्दलीय नेता अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वर्ष 2017 में जयसिंहपुर में रविंद्र कुमार 10,710, सुलाह में विपिन परमार 10,291, बैजनाथ में मुलखराज 12,669, नाचन में विनोद कुमार 15,896, धर्मपुर में महेंद्र सिंह 11,964, मंडी में अनिल शर्मा 10,257, सरकाघाट में इंद्र सिंह 12,811, पांवटा साहिब में सुखराम चौधरी 12,619 और घुमारवीं में राजेंद्र गर्ग 10,435 मतों के मार्जिन से चुनाव जीते थे। धर्मपुर से जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर इस बार बेटे रजत ठाकुर की सियासत में धमाकेदार एंट्री करवाने के लिए जोर लगा रहे हैं।



जयसिंहपुर में इस बार छह प्रत्याशी मैदान में हैं। ये कांग्रेस से यादविंद्र गोमा, भाजपा से रविंद्र कुमार धीमान, आप से संतोष कुमार, आरडीपी से सुशील कुमार, निर्दलीय डा. केहर सिंह और सुरेंद्र सिंह हैं। सुलाह में नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस से जगदीश चंद सिपहिया, भाजपा से विपिन सिंह परमार, आप से रविंद्र सिंह, बसपा से सुरेश कुमार, निर्दलीय जगजीवन पाल, चंद्र भान, डा. स्वरूप सिंह राणा, सुमन कुमार और रेखा रानी चुनाव लड़ रहे हैं। बैजनाथ में भी छह उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। ये कांग्रेस से किशोरी लाल, भाजपा से विधायक मुलख राज, बसपा से अजय कुमार, आप से प्रमोद चंद, स्वाभिमान पार्टी से विशेष और निर्दलीय गुरदास राम चुनावी रण में हैं।  नाचन में सात प्रत्याशी कांग्र्रेस से नरेश कुमार, भाजपा से विधायक विनोद कुमार, बसपा से नंदलाल, आप से जबना कुमारी, निर्दलीय प्रत्याशी ज्ञान चंद, जसवीर सिंह और सौनू राम चुनावी जंग में उतरे हैं। धर्मपुर में पांच उम्मीदवार कांग्रेस से चंद्रशेखर, भाजपा से मंत्री महेंद्र सिंह के बेटे रजत ठाकुर, आप से राकेश कुमार, बसपा से प्रकाश चंद और निर्दलीय चंद्रशेखर खडे़ हैं।


मंडी सदर में नौ उम्मीदवार खडे़ हैं। इनमें कांग्रेस से चंपा ठाकुर, भाजपा से पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिल शर्मा, आप से श्याम लाल, आरडीपी से संजय कुमार, बसपा से चेतराम, निर्दलीय प्रवीण शर्मा, मेजर खेम सिंह ठाकुर, राजीव कुमार और लक्ष्मेंद्र सिंह हैं। सरकाघाट में छह प्रत्याशी खडे़ हैं। इनमें कांग्रेस से पवन ठाकुर, भाजपा से दलीप ठाकुर, आप से धर्मेश्वर राम, बसपा से रमेश चंद, आरडीपी से कैलाश चंद और निर्दलीय मनीष शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। पांवटा साहिब में नौ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें कांग्रेस से किरणेश जंग, भाजपा से मंत्री सुखराम चौधरी, आप से मनीष ठाकुर, आरडीपी से अश्वनी वर्मा, निर्दलीय मनीष तोमर, रोशन लाल चौधरी, रामेश्वर और सुनील कुमार चुनावी जंग लड़ रहे हैं। घुमारवीं में आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस से राजेश धर्माणी, भाजपा से राजेंद्र गर्ग, बसपा से प्रेम लाल बंगा, आप से राकेश कुमार चोपड़ा, आरडीपी से योगेश ठाकुर, आरडीपी से योगेश ठाकुर, निर्दलीय मनोहर लाल, वरुण कुमार ठाकुर और नंद लाल मैदान में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed