फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, A new manch is being built for pm Modi, from there you will be able to see the electri

PM Kullu Visit: मोदी के लिए बन रहा नया मंच, वहीं से निहार सकेंगे बिजली महादेव को

Mon, 03 Oct 2022 09:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Oct 2022 09:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार दोपहर बाद करीब 4:00 बजे रथ मैदान में पीएम दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। सीएम ने करीब एक घंटे तक निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
himachal election 2022, A new manch is being built for pm Modi, from there you will be able to see the electri
सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा, तैयार हो रहा भगवान रघुनाथ का रथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर को दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे ढालपुर के रथ मैदान में पहुंचेंगे। वह भगवान रघुनाथ की रथयात्रा देखेंगे। मोदी दशहरा में आने वाले पहले पीएम होंगे। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार दोपहर बाद करीब 4:00 बजे रथ मैदान में पीएम दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। सीएम ने करीब एक घंटे तक निरीक्षण किया। उन्होंने देवसदन के पास बने मंच की जगह अलग से नया मंच बनाने की बात कही, जहां से पीएम बिजली महादेव के साथ यहां की सुंदरता को भी निहार सकें। सीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पुलिस को भी दिशा-निर्देश दिए। 

विज्ञापन


कहा कि हिमाचल वासियों के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री कुल्लू दशहरा में विशेषकर रथयात्रा को देखेंगे। वह भगवान रघुनाथ सहित अन्य देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री को यहां की देव संस्कृति और सुंदरता के प्रति प्रेम है। प्रदेश की जनता के लिए पहले एम्स दिल्ली होता था, अब एम्स का मतलब बिलासपुर होगा। पीएम ने हिमाचल को उम्मीदों से अधिक दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर एसपीजी से लेकर तमाम केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने कुल्लू में मोर्चा संभाल लिया है। सुरक्षा इंतजाम को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। डॉग स्क्वायड भी तैनात कर दिया है। पूरे रथ मैदान का जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed