{"_id":"636f4bc9d634f540e6096feb","slug":"himachal-election-2022-72-year-old-elderly-woman-dies-of-heart-attack-while-going-to-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: मतदान करने जा रही 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: मतदान करने जा रही 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत
Sat, 12 Nov 2022 01:01 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई(सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई(सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 12 Nov 2022 01:01 PM IST
सार
उपमंडल शिलाई की कमरऊ तहसील के मुणाना गांव की 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मतदान करने के लिए जाते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक महिला की शिनाख्त झुमा देवी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
महिला की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल शिलाई की कमरऊ तहसील के मुणाना गांव की 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मतदान करने के लिए जाते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक महिला की शिनाख्त झुमा देवी के तौर पर हुई है। दरअसल, महिला घर से पोलिंग बूथ के लिए निकली थी। घर से कुछ दूरी पर मुख्य सड़क पर पहुंचते ही महिला की तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय चिकित्सक को मौके पर बुलाया गया, जिसने महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला के घर से मतदान केंद्र की दूरी 250 मीटर है। इस कारण महिला घर से पैदल ही मतदान केंद्र आ रही थी। परिजन शव को घर ले गए। गांव में दुकान चलाने वाले प्रकाश ने बताया कि ये घटना सुबह 8:30 से 9:00 बजे के बीच की है। गांव की बुजुर्ग महिला वोट डालने को लेकर खासी उत्साहित थी। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन