{"_id":"63613338ccf6c41227553880","slug":"himachal-election-2022-41-more-companies-of-central-police-forces-will-come-to-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election: मतदान से पांच दिन पहले हिमाचल पहुंचेंगी केंद्रीय पुलिस बलों की 41 और कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Election: मतदान से पांच दिन पहले हिमाचल पहुंचेंगी केंद्रीय पुलिस बलों की 41 और कंपनियां
Tue, 01 Nov 2022 08:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Nov 2022 08:26 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव को लेकर 12 नवंबर को मतदान होना है। मतदान से पांच दिन पहले ही प्रदेश में 41 और केंद्रीय पुलिस बल की कंपनियां हिमाचल पहुंच जाएंगी। अतिरिक्त कंपनियों के आने से पांच नवंबर के बाद प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर 12 नवंबर को मतदान होना है। मतदान से पांच दिन पहले ही प्रदेश में 41 और केंद्रीय पुलिस बल की कंपनियां हिमाचल पहुंच जाएंगी। अतिरिक्त कंपनियों के आने से पांच नवंबर के बाद प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी हो जाएगी। चुनाव को लेकर अभी हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय पुलिस बलों की 25 कंपनियां आई हैं। राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से कंपनी के जवानों को पड़ोसी राज्यों के साथ लगती हिमाचल की सीमाओं तैनात किया गया है। प्रदेश में कुल 67 कंपनियां आएंगी।
विज्ञापन
केंद्रीय पुलिस बलों के और आने वाले जवानों को मतदान केंद्रों, शहरों, संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों में तैनात किया जाएगा। इसके अलावा बाहरी राज्यों से आने वाली नकदी, शराब और नशीले पदार्थों को पकड़ने के लिए भी इनकी मदद ली जाएगी। निर्वाचन विभाग की ओर से हिमाचल पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की अलग से ड्यूटी लगाई जाएगी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार राज्य में 238 फ्लाइंग स्क्वॉयड और 238 स्टेस्टिक सर्विलांस टीमों का गठन किया गया है, जिसमें पुलिस व अन्य विभागों के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। ये टीमें अवैध शराब और नशे की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन