फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022, 30 Congress officials expelled for anti party activities in Chaupal, state president t

Shimla: चौपाल में पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 30 कांग्रेस पदाधिकारी निष्कासित, प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्रवाई

Wed, 07 Dec 2022 06:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Dec 2022 06:25 PM IST
सार

चौपाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की शिकायत पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 30 कांग्रेस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन
Himachal Election 2022, 30 Congress officials expelled for anti party activities in Chaupal, state president t
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने चौपाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की शिकायत पर पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 30 कांग्रेस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इनमें चौपाल ब्लॉक के साथ जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के पदाधिकारी भी शामिल हैं। चौपाल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने पार्टी के प्रदेश महासचिव संगठन रजनीश किमटा को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी से बागी होकर पूर्व विधायक डॉ. सुभाष मंगलेट निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे हैं। चौपाल में भितरघात की संभावनाओं को देखते हुए ब्लॉक कमेटी ने राज्य कमेटी को शिकायत भेजी थी।

विज्ञापन


इस पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने धीरेंद्र सिंह चौहान, संतोष डोगरा, कुलदीप ओक्टा, अनिश दीवान, दिनेश राणा, दिनेश घुंटा, बीना पोटन, रामलाल नेवली, कृष्ण रांटा, महेश ठाकुर, बसंत नेवली, हितेंद्र चौहान, श्याम शर्मा, नाग चंद तुलीयान को पार्टी से निष्कासित किया है। पार्टी ने नाग चंद शर्मा, सुखराम नगरैक, अत्तर राणा, अक्षय ब्राक्टा, शूरवीर राणा, हार्दिक भंडारी, वीरेंद्र धांटा, मोहर सिंह, सुरेंद्र सिंह मांटा, हेतराम कैंथला, नीरज, नरेश, जितेंद्र शर्मा, रोहित रामटा, बृजमोहन और दिनेश शर्मा को भी छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। यह सभी पदाधिकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौपाल, युवा कांग्रेस चौपाल के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed