फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal election 2017 result bjp gets huge majority in Himachal election

हिमाचल चुनाव में भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत, धूमल हुए धड़ाम

Mon, 18 Dec 2017 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 18 Dec 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
himachal election 2017 result bjp gets huge majority in Himachal election

हिमाचल में 1990 से चले आ रहे सियासी ट्रेंड को बरकरार रखते हुए के सूबे मतदाताओं ने कांग्रेस को सत्ता से हटाकर भाजपा को सत्तासीन कर दिया। कुल 68 सीटों वाली विधानसभा में इस बार भाजपा 44 सीटों पर काबिज हुई जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। 

विज्ञापन


मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी का एक प्रत्याशी इस बार विधानसभा पहुंच गया। बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी जैसे कई क्षेत्रीय व राष्ट्रीय दल अपना खाता खोलने में नाकामयाब रहे। 50 से ज्यादा सीटों पर काफी करीबी मुकाबला रहा। वहीं दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की। 
विज्ञापन


इनमें देहरा से होशियार सिंह, जोगिंदर नगर से प्रकाश राणा शामिल हैं। भाजपा ने कांगड़ा, शिमला और मंडी में अच्छा प्रदर्शन कर बहुत से दस सीटें ज्यादा हासिल कर ली। हालांकि भाजपा के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल अपनी ही सीट हा गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये दिग्गज नहीं बचा पाए सीट

himachal election 2017 result bjp gets huge majority in Himachal election

धूमल के समधी गुलाब सिंह ठाकुर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि भी चुनाव हार गए। इसके अलावा कांग्रेस सरकार के कद्दावर मंत्रियों में एक परिवहन मंत्री जीएस बाली, शहरी विकास मंत्री सुधरी शर्मा, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, आबकारी मंत्री प्रकाश चौधरी और कौल सिंह अपनी सीट नहीं बचा सके।

वहीं, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा धनीराम शांडिल, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया और परिवहन मंत्री अपनी सीट बचाने में कामयाब हो गए। धूमल की हार के बाद भाजपा में अब प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

सबसे ज्यादा और कम मतों का अंतर

himachal election 2017 result bjp gets huge majority in Himachal election

फिर तीन महिलाएं ही करेंगी आधी आबादी का नेतृत्व
पिछले विधानसभा चुनावों की ही तरह इस बार भी चुनावों में केवल तीन महिला प्रत्याशी ही जीत हासिल कर सकी। इनमें डलहऊजी से आशा कुमार की के अलावा शाहपुर से सरवीन चौधरी, इंदौरा से रीता धीमान जीत गई।

सबसे ज्यादा अंतर 
मुल्खराज
भाजपा 
बैजनाथ क्षेत्र
11,477

सबसे कम अंतर से जीत
जीएस बाली
कांग्रेस पार्टी
नगरोटा क्षेत्र
120

ये है सबसे बुजुर्ग विधायक

himachal election 2017 result bjp gets huge majority in Himachal election
सबसे बुजुर्ग विधायक
वीरभद्र सिंह 
कांग्रेस पार्टी
अर्की क्षेत्र
उम्र 83

सबसे युवा विधायक
विक्रमादित्य सिंह 
कांग्रेस पार्टी
शिमला ग्रामीण क्षेत्र
उम्र 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed