फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal election 2017 live result, Champa thakur leads at Mandi

हिमाचल में माकपा की पहली जीत, राकेश सिंघा जीते, भाजपा के बरागटा भी विजयी

Mon, 18 Dec 2017 12:35 PM IST
amarujala.com- Presented by : अशोक चौहान
amarujala.com- Presented by : अशोक चौहान Updated Mon, 18 Dec 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
himachal election 2017 live result, Champa thakur leads at Mandi

सीएम वीरभद्र सिंह करीब 4654 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, जुब्बल कोटखाई सीट से नरेंद्र बरागटा और ठियोग से राकेश सिंघा ने जीत हासिल कर ली है। प्रदेश में यह पहली सीट है जहां पर माकपा ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन


वहीं, शिमला शहर सीट पर भाजपा के सुरेश भारद्वाज लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने में कामयाब हो गए हैं। भारद्वाज ने आजाद उम्मीदवार हरीश जनार‌था को मात दी। वहीं कसुम्पटी सीट से कांग्रेस के अनिरूद्घ सिंह 9296 मतों से जीत हासिल करने में कामयाब हो गए हैं।
विज्ञापन


वह लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने में कामयाब हो गए हैं। वहीं, सोलन में कांग्रेस के धनीराम शांडिल 224 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें कुल 8216 मत मिले हैं। वहीं, उनके दामाद व भाजपा उम्मीदवार राजेश कश्यप को 7992 वोट मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला शहरी सीट पर भाजपा आगे

himachal election 2017 live result, Champa thakur leads at Mandi

सोलन की पांचों सीटों पर कांग्रेस ने लीड बना ली है। तीसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सती 481 मतों से पिछड़ रहे हैं शिमला ग्रामीण सीट से विक्रमादित्य सिंह की बढ़त 4128 वोटों की हो गई है। दून सीट से कांग्रेस के रामकुमार  पिछड़ गए हैं।

 

​वहीं, हॉट सीट मानी जा रही मंडी सीट पर भाजपा के अनिल शर्मा ने जीत हासिल कर ली है।

इन दावेदारों ने बढ़ाई बढ़त, अब जीत की ओर

himachal election 2017 live result, Champa thakur leads at Mandi

चौपाल सीट से भाजपा के बलवीर वर्मा 5627 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, द्रंग सीट से कौल सिंह ठाकुर 1129 वोटों से पीछे चल रहे हैं। जुब्बल कोटखाई सीट से भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र बरागटा भी बढ़त बनाने में कामयाब हो गए हैं।

धर्मशाला सीट से सुधीर शर्मा भी करीब 200 वोटाें से आगे चल रहे हैं। वहीं, ऊना सीट से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी फिलहाल करीब 281 मतों से पिछड़ रहे हैं। प्रदेश में बाकी सीटों पर भी मतगणना का काम चल रहा है। शुरुआती रुझान भाजपा को बढ़त दिला रहे हैं।

इन सीटों पर भाजपा ने बनाई बढ़त

himachal election 2017 live result, Champa thakur leads at Mandi

सिरमौर के पांवटा में भाजपा उम्मीदवार सुखराम दूसरे दौर की मतगणना के बाद 1923 मतों से आगे चल रहे हैं। नूरपुर में पहले दौर में भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया 540 मतों से आगे हो गए हैं।

बीजेपी के राकेश जम्वाल सुंदरनगर से दूसरे राउंड में 4650 से आगे चल रहे हैं। दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा के किशन कपूर ने कांग्रेस के सुधीर शर्मा पर 1527 मतों से बढ़त बना ली है। अर्की सीट से वीरभद्र सिंह 5000 मतों से आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed