रोहतांग में फिर चला बर्फीला तूफान, टैक्सी में फंसे आठ लोग, तापमान शून्य से 15 डिग्री नीचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग दर्रा पर एक बार फिर 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चले बर्फीले तूफान में टैक्सी में सवार आठ लोग फंस गए हैं। कोकसर से मनाली के लिए निकली टैक्सी देर शाम तक रोहतांग दर्रा में फंसी रही। इन्हें अब मंगलवार को रेस्क्यू किया जाएगा। शून्य डिग्री तापमान में बीआरओ की टीम बर्फ हटाने में जुटी रही लेकिन तूफान की वजह से बार-बार सड़क पर बर्फ की मोटी चादर बिछ रही है।
बीआरओ ने दो दिन पहले ही बर्फ हटाकर रोहतांग दर्रे के दोनों छोर खोल दिए थे लेकिन बर्फीले तूफान ने दिक्कतें बढ़ा दी हैं। कोकसर रेस्क्यू टीम के प्रभारी पवन ने बताया कि रोहतांग में फंसे लोगों को सड़क बहाल नहीं होने की सूरत में समय रहते लौटने को कहा गया लेकिन वे मनाली की तरफ जाने के लिए अड़े रहे।
रोहतांग दर्रा में सोमवार सुबह मौसम खराब रहने से मनाली की ओर से वाहनों को नहीं भेजा गया। हालांकि, कई वाहन दर्रा होकर जाने के लिए गुलाबा पहुंच गए थे लेकिन सुरक्षा को देखते हुए उन्हें आगे नहीं भेजा गया। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने फिर बर्फबारी की चेतावनी दी है। ऐसे में लाहौल के जरूरतमंद लोगों के साथ बीमार और विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। लाहौल के लिए अब हेलीकॉप्टर सेवा की मांग जोर पकड़ने लगी है।
पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट
हिमाचल में सप्ताह भर मौसम साफ रहने के बाद मंगलवार से फिर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश में 15 दिसंबर तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12 दिसंबर को कुल्लू और लाहौल स्पीति जबकि 13 दिसंबर को मंडी, शिमला और किन्नौर जिला में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है।
प्रशासन ने सैलानियों और आम लोगों को संवेदनशील जगहों पर न जाने की हिदायत दी है। वहीं, सोमवार सुबह के समय अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही जबकि दोपहर बाद बादल छा गए। केलांग में -8.6, मनाली -1.0, कल्पा 0.4, भुंतर 1.4, सुंदरनरगर 2.4, चंबा 3.0, मंडी 3.4, शिमला में 4.9 और धर्मशाला में 7.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।