{"_id":"5ae1be5c4f1c1b042e8b587a","slug":"himachal-education-department-directions-to-school-principals","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, बच्चे घरों से उबाल कर लाएं पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, बच्चे घरों से उबाल कर लाएं पीने का पानी
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बीते कई दिनों से अच्छी बारिश नहीं होने से शिक्षा विभाग ने स्कूली बच्चों को पीने का पानी घर से उबाल कर लाने को कहा है। जलजनित रोगों से बचने के लिए वीरवार को शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों को इस संदर्भ में प्रार्थना सभा में जागरूक करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया है कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने पत्र भेजकर इस बाबत आगाह किया है। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में सूखे जैसे हालात हो गए हैं। बीते कई दिनों से बारिश नहीं हुई है।
विज्ञापन
अगर आने वाले दिनों में बारिश होती है तो कई बीमारियां होने का अंदेशा है। ऐसे में शिक्षा विभाग स्कूली बच्चों को जागरूक करे। उन्होंने बताया कि वीरवार को सभी स्कूल प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों को पत्र भेजकर सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को रोजाना प्रार्थना सभा के दौरान गंदे पानी से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करने को कहा गया है। बच्चों से अपील करने को कहा है कि घरों से पीने के लिए पानी उबाल कर ही लाएं।
उन्होंने स्कूल प्रभारियों को स्कूल में वाटर फिल्टर का ही प्रयोग करने को कहा है। इसके अलावा पानी की टंकियों की नियमित सफाई करने, क्लोरीन का प्रयोग करने के आदेश भी दिए गए हैं।