फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal education department: children of pre primary will come to school wearing a tie with paint, shirt

शिक्षा विभाग हिमाचल: पेंट, कमीज के साथ टाई लगाकर स्कूल आएंगे प्री प्राइमरी के बच्चे

Wed, 13 Apr 2022 11:10 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Apr 2022 11:10 AM IST
सार

प्रदेश में सरकारी प्री प्राइमरी में पढ़ने वाले नौनिहालों को निजी स्कूलों की तरह सुविधाएं देने की तैयारी है। इसकी शुरूआत वर्दी से की जाएगी। नौनिहालों के लिए विभाग निजी स्कूलों की तर्ज पर वर्दी लगाने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
himachal education department: children of pre primary will come to school wearing a tie with paint, shirt
विद्यार्थी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सरकारी प्री प्राइमरी में पढ़ने वाले नौनिहालों को निजी स्कूलों की तरह सुविधाएं देने की तैयारी है। इसकी शुरूआत वर्दी से की जाएगी। नौनिहालों के लिए विभाग निजी स्कूलों की तर्ज पर वर्दी लगाने की तैयारी कर रहा है। निजी स्कूलों की तर्ज पर वर्दी पर तो सहमति पहले ही हो चुकी है। अब केवल यह तय करना है कि बच्चों को वर्दी में ट्रैक सूट के साथ पेंट, शर्ट, टाई और लड़कियों के लिए स्कर्ट लगानी है या इसे बदलना है। यह भी निर्णय लिया जा रहा है कि यह वर्दी सरकार देगी या अभिभावक खुद लेंगे। प्रदेश सरकार सहित शिक्षा निदेशालय जैसे ही यह तय कर लेगा। उसके बाद वर्दी प्री प्राइमरी कक्षाओं में लागू कर दी जाएगी। प्रदेश भर में करीब चार हजार प्री प्राइमरी स्कूल चल रहे हैं। विषय एनसीईआरटी की ओर से तैयार किया जा रहा है। वहीं अब बच्चों को वर्दी शुरू करने पर भी जिला से प्रदेश स्तर तक कार्य किया जा रहा है। 

विज्ञापन


इसलिए की जा रही वर्दी की तैयारी 
निजी स्कूलों की तर्ज पर वर्दी लगाने का निर्णय सरकार इसलिए भी ले रही है कि प्री प्राइमरी में अभी तक सभी सुविधाएं प्ले स्कूलों की तरह ही दी जा रही है। इसके अलावा नौनिहालों को पढ़ाई भी अंग्रेजी मीडियम में ही दी जा रही है। ऐसे में अब वर्दी भी उन्हीं की तर्ज पर लगाई जाएगी। 
विज्ञापन


डाइट सोलन प्रधानाचार्य चंद्र मोहन ने बताया कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता सहित बच्चों की संख्या को बढ़ाने पर कार्य किया जा रहा है। प्री प्राइमरी स्कूलों में भी निजी स्कूल की तर्ज पर हर सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। वहीं अब बच्चों की वर्दी पर काम किया जा रहा है। अंतिम निर्णय शिक्षा निदेशालय और प्रदेश सरकार की ओर से लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed