फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal drang Block Congress president kehar singh resigns

हिमाचल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, ये बताई वजह

Fri, 16 Aug 2019 05:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर(मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Aug 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
Himachal drang Block Congress president kehar singh resigns

हिमाचल के मंडी जिले के द्रंग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केहर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैठक में उन्होंने स्वेच्छा से इस्तीफा देने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि वह व्यस्तता के कारण इस्तीफा दे रहे हैं।

विज्ञापन


द्रंग कांग्रेस कमेटी ने इस्तीफे को मंजूरी के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दिया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं द्रंग क्षेत्र के प्रभारी राकेश चौहान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अध्यक्ष केहर सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार ब्लॉक इकाइयों की बैठक हो रही है। उन्होंने पंचायत स्तर पर नए सिरे से इकाइयों का गठन करने और कांग्रेस की मजबूती को लेकर फीडबैक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे प्रदेश कांग्रेस कमेटी को शीघ्र सौंपा जाएगा। पदाधिकारियों ने बैठक में प्रस्ताव रखा कि चौहारघाटी क्षेत्र से आज तक कोई भी अध्यक्ष नहीं बना है। बैठक में वामन देव ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव जोगिंदर गुलेरिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेशमा ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed