फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal dominates in National Sambo Competition, won 12 gold and one silver

Mandi News: राष्ट्रीय सैंबो प्रतियोगिता में हिमाचल का दबदबा, 12 स्वर्ण और एक रजत जीता

Tue, 02 Apr 2024 06:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Apr 2024 06:54 PM IST
सार

प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग के 98 किलोग्राम भार में ढाबन के तरनप्रीत सिंह गिल ने स्वर्ण पदक, 58 किलोग्राम भार वर्ग में हमीरपुर के सौरव शर्मा ने स्वर्ण पदक, 58 किलोग्राम भार वर्ग में रोपड़ी के राहुल ठाकुर ने स्वर्ण, 60 किलो डडौर के तरूण चौधरी ने रजत पदक हासिल किया।

विज्ञापन
Himachal dominates in National Sambo Competition, won 12 gold and one silver
राष्ट्रीय सैंबो प्रतियोगिता में हिमाचल का दबदबा - फोटो : संवाद

विस्तार

 हरियाणा के कनीना में 29 से 31 मार्च तक हुई 14वीं राष्ट्रीय सैंबो प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश ने दबदबा बनाया। प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग के 98 किलोग्राम भार में ढाबन के तरनप्रीत सिंह गिल ने स्वर्ण पदक, 58 किलोग्राम भार वर्ग में हमीरपुर के सौरव शर्मा ने स्वर्ण पदक, 58 किलोग्राम भार वर्ग में रोपड़ी के राहुल ठाकुर ने स्वर्ण, 60 किलो डडौर के तरूण चौधरी ने रजत पदक हासिल किया। महिला सीनियर वर्ग के 59 भार में बथान कि कनिका शर्मा ने स्वर्ण पदक, मास्टर गेम्स के 88 किलोग्राम भार वर्ग में निर्मल सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जूनियर वर्ग के 72 किलोग्राम भार वर्ग में कठिंडी की सानिया ने स्वर्ण, 65 किलोग्राम भार वर्ग में टिक्कर की रंजना ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

विज्ञापन


पुरुष युवा वर्ग में 60 किलोग्राम भार में बहना के पीयूष ठाकुर ने स्वर्ण, 71 किलोग्राम भार वर्ग में चैलचौक के विजय कुमार ने स्वर्ण, 54 किलोग्राम भर वर्ग में कनैड़ के आशीष चौहान ने स्वर्ण पदक हासिल किया। महिला वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में लूनापानी की मनीषा काशव ने स्वर्ण, अंडर-14 आयु वर्ग में 53 किलो भार वर्ग में पलौहटा के आर्यन चौहान ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। खिलाड़ियों का वल्लभ कॉलेज पहुंचने पर सहायक आचार्य डॉ. सुनील सेन, सहायक आचार्य भूगोल डॉ. प्रदीप कुमार, सहायक आचार्य रसायन विज्ञान डॉ. संजय, भोला भाई चैरिटेबल ट्रस्ट मंडी के संस्थापक निर्मल सिंह, जिला अध्यक्ष एससी एसटी ओबीसी एवं अल्पसंख्यक संयुक्त मोर्चा तेज लाल चंदेल ने स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed