फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Doctor at IGMC hospital brutally beats patient lying on a bed; case registered, video goes viral.

हिमाचल: आईजीएमसी में डॉक्टर ने बेड पर लेटे मरीज को बेरहमी से पीटा; केस दर्ज, वीडियो वायरल

Tue, 23 Dec 2025 10:46 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Dec 2025 10:46 AM IST
सार

वीडियो वायरल होने और परिजनों के हंगामे के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। 

विज्ञापन
Himachal: Doctor at IGMC hospital brutally beats patient lying on a bed; case registered, video goes viral.
मरीज को घूंसे मारता डॉक्टर, दूसरी ओर डॉक्टर को लात मारता मरीज। - फोटो : संवाद

विस्तार

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला में उपचार करवाने आए मरीज को एक सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने बेरहमी से पीट दिया। बेड पर लेटे मरीज को डॉक्टर ने घूंसे मारे, जिससे उसके नाक से खून निकल गया। मरीज ने भी डॉक्टर को लात मारी। वीडियो वायरल होने और परिजनों के हंगामे के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। उधर, सरकार ने अस्पताल प्रशासन की रिपोर्ट के बाद आरोपी चिकित्सक को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन

जांच के लिए हाई पावर कमेटी भी बनाई
आरोपी को मेडिकल एजुकेशन के मुख्यालय में रिपोर्ट करने को कहा है। साथ ही सीएम के आदेशों पर जांच के लिए हाई पावर कमेटी भी बनाई गई है। सोमवार को दोपहर 12:00 बजे शिमला जिले के कुपवी के मशोत गांव के अर्जुन का आईजीएमसी में ब्रोंकोस्कोपी टेस्ट किया गया। डॉक्टर ने बेड पर आराम करने के लिए कहा। मरीज के मुताबिक उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसी दौरान सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. राघव नरोला वहां पहुंचा  और टेस्ट से संबंधित पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज ने लगाए ये आरोप
अर्जुन का आरोप है कि चिकित्सक ने उनके साथ तू तड़ाक में बात की। जब विरोध किया, तो वह उन पर टूट पड़ा और मुंह पर घूंसे मारने शुरू कर दिए। मरीज के भाई रमेश कुमार और अन्य परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और आरोपी की बर्खास्तगी व सामने लाकर माफी मंगवाने की मांग की। साथ ही मारपीट के समय एक अन्य डॉक्टर पर मरीज की टांगें पकड़ने का भी आरोप लगाया। माहौल बिगड़ता देखकर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक किसी तरह से परिजनों को आईजीएमसी प्राचार्य के रूम में लेकर गए। यहां प्रशासन के साथ बंद कमरे में पूरे मामले को लेकर बातचीत हुई। उधर, एसएसपी संजीव गांधी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

डॉक्टर ने कहा
मरीज ने पहले की बदतमीजी उधर, आरोपी डॉक्टर ने कहा कि मरीज ने पहले उसके साथ बदतमीजी की, फिर मैं आपा खो बैठा। इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। 

कमेटी की रिपोर्ट के बाद होगी चिकित्सक पर कार्रवाई: राहुल राव
 आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि सीएम के निर्देश पर जांच के लिए चेस्ट एंड टीबी विभागाध्यक्ष डॉ. मलय सरकार की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। रिपोर्ट आने पर चिकित्सक पर कार्रवाई होगी। चिकित्सक को सस्पेंड कर दिया है। एमएस ने कहा अभी तक वायरल वीडियो और मरीज एवं उसके तीमारदारों के बयान ही आए हैं। अभी चिकित्सक से बात की जानी है। एमएस ने कहा कि आरोपी डॉक्टर और मरीज एवं उसके तीमारदारों का ही मेडिकल हुआ है। पुलिस निष्पक्षता से जांच कर रही है। आरडीए के पदाधिकारी आरोपी को मिलने जरूर आए थे, जिस वजह से कुछ देर माहाैल खराब रहा।  

डॉक्टरों के लिए एडवाइजरी भी होगी जारी शांडिल
 स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि आईजीएमसी में मरीज के साथ मारपीट के आरोपी डॉक्टर को तुरंत प्रभाव से काम से हटा दिया है। अनुशासन समिति ने मामले की जांच शुरू कर दी है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि कर्मचारी चाहे कांट्रेक्ट पर हो या नियमित नियमों के तहत ही काम करना जरूरी होता है। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए नियमावली बनाई जाएगी। मरीजों के साथ डॉक्टरों का व्यवहार कैसा हो इसे लेकर सरकार एडवाइजरी जारी करेगी। 

आईजीएमसी में मारपीट मामले पर आया  रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन का बयान
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला में सोमवार को मरीज व सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर में हुई मारपीट मामले पर मंगलवार को  रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने पत्रकार वार्ता की।  एसोसिएशन के अध्यक्ष  ने कहा कि इस तरह की घटना के हमेशा दो पहलू होते हैं। उन्होंने सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. राघव नरोला के पक्ष को मीडिया के समक्ष रखा। अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. राघव के अनुसार जब उन्होंने मरीज से एक्स-रे, सिटी स्कैन आदि चिकित्सा रिकाॅर्ड का अनुरोध किया तो मरीज अभद्र, अपमानजनक व्यवहार करने लगा और यह कहकर मना करने लगा कि वह यह सभी रिकाॅर्ड दूसरे डाॅक्टर को दिखा चुका है। साथ ही उन्हें तुच्छ शब्दों से संबोधित करने लगा। स्थिति धीरे-धीरे गंभीर होती गई। मुझे व मेरे माता-पिता को तुच्छ शब्दों से संबोधित किया गया। इसी बीच मरीज ने उन्हें धक्का और मेरी छाती व पेट पर प्रहार किया। खुद को बचाने की कोशिश की तो बिस्तर में लगे स्टैंड से मारने लगे। इसी दाैरान मरीज का साथी वीडियो बनाने लगा जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। लेकिन यह वीडियो अधूरा था। वास्तविक घटना को तोड़मरोड़ पर दिखाया गया।  कहा कि हमारे रेजिडेंट डाॅक्टर मरीजों के लिए ही काम करते हैं। इलाज के लिए मरीजों की हिस्ट्री पूछी जाती है और बार-बार पूछी जाती है। एक डाॅक्टर हमेशा मरीज के लिए चिंता करता है।

विधायक चाैपाल बलबीर सिंह वर्मा ने ये कहा 
विधायक चाैपाल बलबीर सिंह वर्मा ने कहा कि आरोपी डाॅक्टर को बर्खास्त किया जाना चाहिए। निलंबित करने से कुछ नहीं होगा। मरीज के पिता ने कहा कि आरोपी डाॅक्टर को घर भेजा जाए ताकि किसी और मरीज के साथ ऐसी बरबता न हो। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया  आरोपी डाॅक्टर का लाइसेंस रद्द करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed