हिमाचल: सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों में इस दिन से दीपावली की छुट्टियां, निर्देश जारी
शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में आठ दिनों की छुट्टियां दी हैं। निजी स्कूलों में छुट्टियां करने का फैसला जिला उपायुक्तों को सौंपा गया था। शनिवार को सभी जिलों के उपायुक्तों ने सात नवंबर तक निजी स्कूल-कॉलेजों में भी दिवाली की छुट्टियां घोषित कर दी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों में रविवार से दीपावली की छुट्टियां रहेंगी। स्कूलों में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में आठ दिनों की छुट्टियां दी हैं। निजी स्कूलों में छुट्टियां करने का फैसला जिला उपायुक्तों को सौंपा गया था। शनिवार को सभी जिलों के उपायुक्तों ने सात नवंबर तक निजी स्कूल-कॉलेजों में भी दिवाली की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। अब प्रदेश भर के सभी शिक्षण संस्थान आगामी सप्ताह बंद रहेंगे। उपचुनाव वाले क्षेत्रों मंडी संसदीय सीट सहित फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के तहत आने वाले शिक्षण संस्थानों में शनिवार से ही यह छुट्टियां शुरू हो गईं।
ये भी पढ़ें: उपचुनाव: देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी ने 33वीं बार किया मतदान, बूथ पर हुआ भव्य स्वागत
अब छह नवंबर को मुख्य सचिव रामसुभग सिंह की अध्यक्षता में स्कूलों को खुले रखने या बंद करने को लेकर समीक्षा बैठक होगी। बैठक में शिक्षा सहित स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन सेल के अधिकारी मौजूद रहेंगे। एक सप्ताह बाद कोरोना संक्रमण के मामलों को देखने के बाद आगामी फैसला लिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दिवाली की छुट्टियों में आंशिक बदलाव करते हुए पूर्व निर्धारित पांच दिनों की छुट्टियों में पहली नवंबर का एक और दिन शामिल किया है। इस एक दिन को शामिल करने से इन छुट्टियों से पहले और बाद में रविवार होने से आठ दिनों की छुट्टियों का पैकेज बन गया है।
60 फीसदी विद्यार्थियों ने दर्ज करवाई उपस्थिति
आठवीं से 12वीं कक्षा के सरकारी स्कूलों में शनिवार को 60 फीसदी विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। आठवीं कक्षा में 58 फीसदी, नौवीं में 60, दसवीं में 61, 11वीं में 57 और 12वीं कक्षा में 63 फीसदी विद्यार्थियों ने स्कूलों में आकर नियमित कक्षाएं लगाई। बीते कई दिनों से 60 से 65 फीसदी के बीच ही सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की हाजिरी चल रही है।