फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Disaster: people missing even after five days of cloudburst in Samej, Bagipul and Rajban, search ope

Himachal Disaster: बादल फटने के पांच दिन बाद भी 43 लोग लापता, दो और शव बरामद

Tue, 06 Aug 2024 03:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Aug 2024 03:20 PM IST
सार

लापता लोगों को खोजने के लिए सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की ओर से सर्च ऑपरेशन छठे दिन भी लगातार जारी है।

विज्ञापन
Himachal Disaster:  people missing even after five days of cloudburst in Samej, Bagipul and Rajban, search ope
समेज व राजबन में सर्च अभियान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के समेज, बागीपुल व राजबन में 31 जुलाई की रात को बादल फटने के बाद अभी भी 43 लोग लापता हैं। लापता लोगों को खोजने के लिए सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की ओर से सर्च ऑपरेशन छठे दिन भी लगातार जारी है। सर्च ऑपरेशन में बारिश भी बाधा बन रही है। मंगलवार को राजबन में महिला का एक शव मिला है। यहां अभी भी एक लापता है।  लापता हुए 10 लोगों में से नौ के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं सुन्नी डैम के करीब दोगरी में भी एक और शव बरामद हुआ है। यह शव पुरुष का है। अतिरित उपायुक्त अभिषेक वर्मा बताया कि पुरुष का शव सही हालात में है।  शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी सुन्नी के लिए भेज दिया गया है। कुल्लू प्रशासन को भी इसके बारे में सूचना दे दी गई है।  उन्होंने कहा सर्च ऑपरेशन तीव्र गति से चला हुआ है।

विज्ञापन


 अभी तक छह शव सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद किए जा चुके हैं। सोमवार को सतलुज नदी से दो और लोगों के शव बरामद हुए थे। इनमें एक लड़की और दूसरा पुरुष है। अभी तक दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। डीएनए जांच के लिए दोनों शवों के सैंपल लिए गए हैं। रिश्तेदारों के सैंपलों के साथ मिलान करवाने के बाद शवों की शिनाख्त हो पाएगी। अभी तक सतलुज नदी से पांच शव बरामद किए जा चुके हैं। किसी की भी शिनाख्त नहीं हुई है।

विज्ञापन

पुलिस ने रामपुर के समेज और निरमंड के बागीपुल से लापता हुए लोगों के परिजनों-रिश्तेदारों के सैंपल जांच के लिए एकत्र कर रही है। अभी तक पुलिस 37 लोगों के सैंपल एकत्र कर चुकी है, जो जांच के लिए स्टेट फॉरेंसिक लैब जुन्गा भेजे गए हैं। बता दें कि 31 जुलाई की रात को श्रीखंड की चोटी पर बादल फटने से निरमंड की कुर्पण और समेज खड्ड में बाढ़ आई थी। बाढ़ के बाद रामपुर के समेज गांव से 36 लोग और बागीपुल से सात लोग लापता हैं।  इससे पहले तीन शव सतलुज से बरामद हुए थे। डीएनए जांच के बाद स्पष्ट होगा कि अब तक बरामद शव किसके हैं। समेज में सर्च ऑपरेशन में आठ एलएनटी मशीनें तैनात की गई हैं। इसके अलावा स्निफर डाॅग, लाइव डिटेक्टर डिवाइस, स्थानीय लोगों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

आपदा राहत पर कंगना रणौत ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद कंगना रणौत ने मंगलवार को आपदा प्रभावित  बाढ़ प्रभावित समेज और गानवीं क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों से भी बात की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कंगना रणौत ने प्रदेश सरकार पर जमकर सियासी निशाना साधा। कंगना ने कहा- राज्य सरकार की हालत सभी को पता है। पिछली बार के विस्थापितों से वादा किया था कि केंद्र से जो फंड आया उससे सात-सात लाख सभी को दिए जाएंगे। क्या वो सात लाख मिला? ... गांव के लोग खुद अपने हाथों से पुल बना रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी अवश्य पैकेज भेजेंगे। उन्होंने पिछली बार भी 1800 करोड़ रुपये का पैकेज भेजा था, अब भी भेजेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed