फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Directorate will now issue appointment letters for compassionate jobs, government has amended the po

Himachal: करुणामूलक नौकरियों के लिए अब निदेशालय देगा नियुक्ति पत्र, सरकार ने नीति में किया संशोधन

Wed, 07 Jan 2026 06:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Jan 2026 06:04 PM IST
सार

सरकार ने करुणामूलक रोजगार नीति में आंशिक संशोधन करते हुए जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पदों को एकीकृत व्यवस्था में लाने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
Himachal: Directorate will now issue appointment letters for compassionate jobs, government has amended the po
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार नीति में आंशिक संशोधन करते हुए जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पदों को एकीकृत व्यवस्था में लाने का निर्णय लिया है। संबंधित आदेश प्रधान सचिव वित्त ने जारी किए हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब तक करुणामूलक आधार पर नियुक्ति करने की शक्ति संबंधित प्रशासनिक विभाग के पास थी। संशोधित प्रावधान में यह व्यवस्था बरकरार रहेगी, लेकिन जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के रूप में जॉब ट्रेनी के पदों पर करुणामूलक नियुक्ति के मामलों में प्रक्रिया बदली गई है। नई व्यवस्था के अनुसार ऐसे मामलों में संबंधित विभाग सभी आवश्यक औपचारिकताएं और पूर्व-आवश्यकताएं पूरी करने के बाद प्रस्ताव को कार्मिक विभाग के अंतर्गत निदेशालय भर्ती को भेजेगा।

विज्ञापन

भर्ती निदेशालय से ही इन मामलों में औपचारिक नियुक्ति प्रस्ताव और नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। इससे जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पदों पर करुणामूलक नियुक्तियों को एक समान और केंद्रीकृत ढांचे में लाने में मदद मिलेगी। वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस संशोधन का उद्देश्य नीति को अधिक सुव्यवस्थित बनाना और व्यापक जनहित में प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रभावी करना है। सभी प्रशासनिक विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस संशोधन को सभी संबंधित अधिकारियों और शाखाओं के संज्ञान में लाएं और इसका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। इस आदेश की प्रतिलिपि राज्यपाल सचिवालय, सभी मंडलायुक्तों, विभागाध्यक्षों, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, उच्च न्यायालय, सार्वजनिक उपक्रमों और स्वायत्त निकायों को भी भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed