फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Dharamshala Muslim Rashtriya Manch burn Pakistan flag

धर्मशाला में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने फूंका पाक का झंडा, निकाली रोष रैली

Tue, 15 Aug 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 15 Aug 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
Himachal Dharamshala Muslim Rashtriya Manch burn Pakistan flag

भारतीय सीमा पर आतंकी घटनाओं को बढ़ावा देने के विरोध में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हिमाचल प्रदेश की जिला इकाई कांगड़ा ने पाकिस्तान का झंडा फूंका।

विज्ञापन


इस दौरान मंच ने कचहरी अड्डा से लेकर डीसी कार्यालय तक रोष रैली निकाल कर पाकिस्तान के विरुद्घ जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक मजीद मोहम्मद और गुलजार मोहम्मद ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का पूरा क्षेत्र भारत में वापस हो इसके लिए क्रांति का आगाज नौ अगस्त को कश्मीर के कुपवाड़ा से हो चुका है।
विज्ञापन


इसके बाद मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हिमाचल प्रदेश जिला इकाई कांगड़ा ने अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से भारत सरकार को एक ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन के माध्यम से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने भारत सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान को पीओके से अपनी फौजें हटाने के लिए मजबूर किया जाए।

उन्होंने पिछले 70 वर्षों के बाद भी पाक गुलाम कश्मीर में 24 विधायकों और छह एमएलसी की खाली पड़ी सीटों पर चुनाव करवाने या उन्हें मनोनीत सदस्यों से भरने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंच ने पाक की कश्मीर में घुसपैठ, नशा, हथियार और आतंकवाद को बढ़ावा देने के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

रोष रैली के दौरान मंच के प्रदेश संयोजक जाकिर हुसैन, पंचायत गुम्मर के उपप्रधान जलालदीन सहित मंच के कई सदस्य, युवा और महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed