{"_id":"5e37bf138ebc3e4ae07e9b2a","slug":"himachal-dham-in-surajkund-fair-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तशिल्पियों के महाकुंभ में हिमाचली धाम चखने को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तशिल्पियों के महाकुंभ में हिमाचली धाम चखने को उमड़ी भीड़
Mon, 03 Feb 2020 12:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ राजगढ़ (सिरमौर)/फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ राजगढ़ (सिरमौर)/फरीदाबाद
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तशिल्पियों का 34वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेला दर्शकों के लिए फनडे बन गया। छुट्टी का दिन होने के कारण मेले में खासी भीड़ देखने को मिली। हिमाचली स्टालों को देखने के लिए भीड़ उमड़ी रही। हिमाचली धाम का स्वाद चखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। 4 फरवरी को हिमाचली सांस्कृति संध्या का आयोजन होगा। मेले में थीम स्टेट के रूप में हिमाचल की लोक-संस्कृति आकर्षण का केंद्र बनी है।
विज्ञापन
जिला सिरमौर के आसरा संस्था के लोक कलाकार परात और रासा नृत्य पर खूब तालियां बटोर रहे हैं। कलाकारों ने जेठी मांए म्हारे रेणुका गाणे गाणा काणछा तालो.., गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। लोक नृत्य प्रदर्शन में रिहाल्टी गी, परात नृत्य और रासा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
जोगेंद्र हाब्बी ने बताया कि आने वाले दिनों में आसरा के कलाकार मेले में हाटी संस्कृति प्रधान पारंपरिक ठोडा नृत्य, देव पूजा एवं पांजड़ों से संबंधित दीपक नृत्य, रिहाल्टी गी, मुंजरा नृत्य, परात नृत्य, एवं रासा नृत्य तथा झूरी, लोक गाथाओं में हार, बार, प्वाड़ा, साका की प्रस्तुतियों के अलावा देव परंपरा से जुड़े पारंपरिक सिंहटू नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
सेल्फी प्वाइंट पर भीड़
मेले में पर्यटकों को रिझाने के लिए इस बार थीम स्टेट हिमाचल प्रदेश की ओर से प्वाइंट-जगह सेल्फी पॉइंट बनाए गए हैं। इस पर हिमाचल के हरे-भरे जंगल, धर्मशाला का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान, महादेवी का मंदिर आदि लोगों को अपनी ओर खींचते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक अपने सफर को यादगार बनाने के लिए यहां सेल्फी लेते रहे।