{"_id":"5d0e52198ebc3e3c746f2e34","slug":"himachal-dgp-sr-mardi-issued-strict-order-of-overloading-in-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में एक भी यात्री ज्यादा हुआ तो कटेगा चालान, पुलिस महानिदेशक ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में एक भी यात्री ज्यादा हुआ तो कटेगा चालान, पुलिस महानिदेशक ने दिए आदेश
Sun, 23 Jun 2019 11:45 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू में बंजार बस हादसे के बाद पुलिस तंत्र जागा है। बसों में अब एक भी सवारी ज्यादा हुई तो ओवरलोडिंग का चालान काटा जाएगा। चालक का लाइसेंस और बस का परमिट रद्द करने का मामला भी संबंधित विभाग से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी ने सभी जिलों के एसपी को लिखित आदेश दिए जारी किए हैं। ये फरमान प्रदेश के आईजी उत्तरी रेंज, मध्य रेंज और दक्षिणी रेंज शिमला को भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
सभी एसपी से हफ्ते में किए जाने वाले वाहनों के चालान और परमिट रद्द करने के मामलों की समीक्षा कर रिपोर्ट हर शनिवार को पुलिस मुख्यालय को भेजने को कहा है।
विज्ञापन
डीजीपी ने लिखित फरमान देकर ओवरलोडिंग के शत प्रतिशत चालान काटने को कहा है। बसों के अलावा टैक्सी और अन्य वाहनों की ओवरलोडिंग पर भी नकेल कसी जाए ताकि लोगों के कीमती जीवन को बचाया जा सके।
अगर वाहन में क्षमता से एक भी अधिक सवारी भरी है तो ओवरलोडिंग का चालान किया जाए। ओवरलोडिंग के चालान करते समय कानून व्यवस्था को बनाए रखने में कोई दिक्कत है तो वाहनों की फोटोग्राफी की जाए और चालान किया जाए।