फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal dgp sr mardi appeal to the people coming from other states

बिना अनुमति बाहर से आए लोग खुद दें सूचना, पॉजिटिव निकले तो की जाएगी कार्रवाई: मरडी

Thu, 30 Apr 2020 05:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Apr 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
himachal dgp sr mardi appeal to the people coming from other states
डीजीपी सीताराम मरडी - फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल सरकार द्वारा हजारों लोगों को प्रदेश आने के लिए ई-पास जारी कर प्रवेश की अनुमति देने के साथ ही काफी संख्या में बिना अनुमति के लोगों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। ऐसे लोगों के लिए डीजीपी सीताराम मरडी ने सख्त चेतावनी जारी की है। वीडियो बयान के जरिये डीजीपी ने कहा है कि बाहर से जो भी व्यक्ति प्रदेश के अंदर बिना अनुमति आया है, वह समय रहते प्रशासन को इसकी सूचना दे। ऐसा करने वालों को सिर्फ होम क्वारंटीन कर स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा निगरानी की जाएगी। लेकिन जानकारी नहीं दी और वह कोरोना पॉजिटिव निकला तो कठोर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परवाणू के संस्थागत क्वारंटीन से भागने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने लोगों से फिर अपील की है कि अगर उनके आसपड़ोस में कोई व्यक्ति दूसरे राज्य से बिना अनुमति आया है तो उसकी जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें। डीजीपी ने इसके अलावा लोगों से कहा है कि वे ऑनलाइन ट्यूटोरियल के अलावा गलत जानकारी देकर चंदा वसूली से बचें। फेक न्यूज की जानकारी सरकार को दें ताकि वह स्थिति स्पष्ट कर सके। मरडी ने ई-पास के जरिये प्रदेश में आ रहे लोगों को सलाह दी है कि वे जिस जिले में रुकना चाहते हैं, वहीं का ई-पास जारी कराएं वरना दूसरे जिले में उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed