{"_id":"5ea19db900c5977c53797643","slug":"himachal-dead-bats-found-in-panjgain-after-barath","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बरठीं के बाद अब पंजगाईं में मिला मरा हुआ चमगादड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बरठीं के बाद अब पंजगाईं में मिला मरा हुआ चमगादड़
Thu, 23 Apr 2020 07:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 Apr 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
मरा हुआ चमगादड़-फाइल फोटो
हिमाचल के बिलासपुर जिले के बरठीं के बाद अब जिला की ग्राम पंचायत पंजगाईं में मरा हुआ चमगादड़ मिलने से लोगों में दहशत है। लोगों ने जैसे ही गुरुवार को कुनणु गांव के पास बिजली तार पर लटके चमगादड़ को देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने पंचायत प्रधान सुशील शर्मा को इसकी सूचना दी। उन्होंने पंचायत सचिव और एसडीएम सदर को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
प्रधान ने कहा कि इससे पहले चमगादड़ को इस क्षेत्र में नहीं देखा गया है। यह पहली बार है जब लोगों ने चमगादड़ को क्षेत्र में देखा। बताया कि लोग इससे डर के साए में हैं। प्रधान ने कहा कि पहले इसका टेस्ट होना चाहिए कि उसमें कोरेाना के अवशेष हैं या नहीं। उसके बाद ही उसे जलाया जाना चाहिए ताकि लोगों के दिलों में जो डर बना हुआ है, उसे खत्म किया जा सके।
विज्ञापन