फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal cricketers Sushma and Harleen return to Team India

हिमाचल की क्रिकेटर सुषमा और हरलीन की टीम इंडिया में वापसी

Sun, 28 Feb 2021 11:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 28 Feb 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
Himachal cricketers Sushma and Harleen return to Team India
क्रिकेटर सुषमा वर्मा और हरलीन देओल - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 मार्च से होने वाले वन डे और टी-20 क्रिकेट सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय महिला टीम में हिमाचल प्रदेश की दो क्रिकेटरों का चयन भी हुआ है। विकेटकीपर बल्लेबाज सुषमा वर्मा और हरफनमौला हरलीन देओल को टीम में चुना गया है। सुषमा वर्मा का चयन दोनों टीमों के लिए हुआ है जबकि हरलीन टी-20 टीम में खेलेंगी। सुषमा की लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है।

विज्ञापन


टी-20 में सुषमा ने पांच साल बाद वापसी की है। इन्होंने साल 2016 में अपना अंतिम टी-20 मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। वन डे टीम में भी इनकी तीन साल बाद वापसी हुई है। हरलीन नियमित तौर पर भारत की टी-20 टीम की  सदस्य हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की टीम पांच वन डे और तीन टी-20 मैच खेलेगी। सभी मुकाबले लखनऊ में खेले जाने हैं। शनिवार को बीसीसीआई ने टीम की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed