फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Couple arrested with 303 grams of chitta in Manali, police seize this year's biggest consignment

हिमाचल: मनाली में 303 ग्राम चिट्टे के साथ दंपती गिरफ्तार, पुलिस ने इस साल की सबसे बड़ी खेप पकड़ी

Sat, 17 Jan 2026 06:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली(कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली(कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Jan 2026 06:33 PM IST
सार

 पर्यटन नगरी मनाली के चचोगा(झाड़ग) एक घर में की छापामारी में दंपती से 303 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। 

विज्ञापन
Himachal: Couple arrested with 303 grams of chitta in Manali, police seize this year's biggest consignment
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्य में शुरू किए गए चिट्टा मुक्त अभियान के तहत मनाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पर्यटन नगरी मनाली के चचोगा(झाड़ग) एक घर में की छापामारी में दंपती से 303 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया है। इस साल की यह सबसे बड़ी खेप है। इसके अलावा पुलिस ने भुंतर पुलिस थाना के तहत गश्त के दौरान 61.44 ग्राम चिट्टा के साथ जिरकपुर पंजाब के व्यक्ति को गाड़ी के साथ दबोचा है। इसके कब्जे से 7,200 रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर की है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को मनाली पुलिस की टीम ने मुख्य आरक्षित जगदीश कुमार की अगुवाई में मनाली के झाड़ग में एक मकान में दबिश दी। गुप्त सूचना के आधार पर दी गई दबिश में संगत राम पुत्र शोभू राम निवासी गांव चचोगा के कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कमरे में 303 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने संगत राम पुत्र शोभू राम व इसकी पत्नी डिंपल को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि नशे की यह खेप कहां से आई और कहा सप्लाई होनी थी? इस बारे पूछताछ की जा रही है। दोनों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed