फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Coronavirus positive woman stopped with 20 women in Baddi

हिमाचल: बद्दी में 20 महिलाओं के साथ रुकी थी कोरोना पॉजिटिव युवती

Tue, 05 May 2020 04:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 May 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Himachal: Coronavirus positive woman stopped with 20 women in Baddi
कामकाजी महिला छात्रावास बद्दी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के बद्दी में एक नामी कंपनी में काम करने वाली पंजाब (गुरदासपुर) की युवती के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसके संपर्क में आए 50 लोगों के सैंपल लिए हैं। प्रारंभिक पड़ताल में पाया गया है कि यह युवती बीबीएन के झाड़माजरी स्थित श्रम छात्रावास में ही रह रही थी। लॉकडाउन शुरू होने के साथ ही यहीं पर रह रही थी। यहां पर 20 अन्य युवतियां और महिलाएं रहती हैं। जांच में पाया गया है कि यह युवती सीएचसी बद्दी में उपचार करवाने आई थी। जहां से इसे चंडीगढ़ रेफर किया गया था और सेक्टर-32 चंडीगढ़ में उसने उपचार करवाया था। टीम ने सीएचसी स्टाफ समेत यहां 20 लोगों के सैंपल लिए हैं।  

विज्ञापन


इससे पहले यह युवती 16 अप्रैल को नालागढ़ अस्पताल भी आ चुकी है, लेकिन यहां उपचार करवाने के लिए पर्ची नहीं बनवाई थी। यह युवती अपना अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए यहां आई थी। जिसके चलते नालागढ़ अस्पताल में स्टॉफ के भी 10 सैंपल लिए गए हैं। कोरोना मुक्त होने में जिला सोलन पहले नंबर पर आया है लेकिन, बद्दी में रहने वाली युवती के पंजाब में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूरत में अब बद्दी में खलबली मच गई है। यदि इस युवती के संपर्क में आए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जाते हैं तो बद्दी क्षेत्र फिर से रेड जोन में आ जाएगा। बद्दी का एक उद्योग और एक निजी अस्पताल का क्षेत्र पहले ही कंटेनमेंट जोन में है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि युवती के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है और श्रम छात्रावास में 20 और नालागढ़ अस्पताल से 10 सैंपल ले लिए हैं। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि नालागढ़ और बददी से 50 सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए हैं, जिसे जांच के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

तारुवाला क्वारंटीन सेंटर में रखे 33 जमातियों के लिए फाइनल सैंपल

वहीं, सिरमौर के पांवटा साहिब तारुवाला क्वारंटीन सेंटर में रह रहे 33 जमातियों के फाइनल सैंपल लिए गए हैं। लैब से रिपोर्ट निगेटिव आने पर इन्हें घर भेजा जा सकता है। इसी क्वारंटीन सेंटर के दो जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें से एक की रिपोर्ट निगेटिव हो चुकी है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 33 जमातियों के सैंपल लिए है। तीसरी सैंपल रिपोर्ट पर पूरी सिरमौर जिले की नजर टिकी है। सिरमौर में देश के हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल से पांवटा के विभिन्न क्षेत्रों से धर्म प्रचार को पहुंचे 35 जमातियों को तारुवाला क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। इन जमातियों के 7 अप्रैल 2020 को सैंपल लिए गए थे।

जिसमें एक जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बद्दी शिफ्ट किया गया था। 22 अप्रैल को इस संक्रमित जमाती की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इस जमाती को सोलन में ही क्वारंटीन पर रखा गया था। लेकिन, उसी दिन रात को पांवटा के तारुवाला सेंटर में 1 और जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद पांवटा के तारुवाला के सभी शेष 33 जमातियों को क्वारंटीन अवधि को बढ़ा दिया गया था। मंगलवार को जिला प्रशासन के निर्देशों पर बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देयोल की टीम ने तारुवाला क्वारंटीन सेंटर के 33 जमातियों के फिर से सैंपल लेकर शिमला लैब में जांच को भेज दिए हैं। उधर, सीएमओ सिरमौर डॉ. केके पराशर ने भी इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed