फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 30 october, student tested positive

कोरोना: हिमाचल में पांच संक्रमितों की मौत, 23 विद्यार्थियों समेत 128 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Sat, 30 Oct 2021 09:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Oct 2021 09:52 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3737 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 224021 मामले आ चुके हैं। इनमें से 218212 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 2056 हो गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 62 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 9543 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 30 october, student tested positive
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इनमें से हमीरपुर में 76 व 77 वर्षीय, कांगड़ा में 62 व 72 वर्षीय बुजुर्ग, जबकि मंडी में 90 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, शनिवार को प्रदेश में 23 विद्यार्थियों समेत 128 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऊना जिले में आठ विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। वहीं कांगड़ा जिले में सात, चंबा चार, बिलासपुर तीन और हमीरपुर में एक विद्यार्थी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। प्रदेश में अभी तक कुल 471 विद्यार्थी संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 404 मामले अभी एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिमाचल: सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों में इस दिन से दीपावली की छुट्टियां, निर्देश जारी
विज्ञापन


कहां कितने कोरोना सक्रिय मामले
प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3737 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 224021 मामले आ चुके हैं। इनमें से 218212 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 2056 हो गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में169, चंबा 35, हमीरपुर 389, कांगड़ा 886, किन्नौर पांच, कुल्लू 39, लाहौल-स्पीति शून्य, मंडी 176, शिमला 123, सिरमौर एक, सोलन 29 और ऊना में 204 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 62 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 9543 लोगों के सैंपल लिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


70 फीसदी शिक्षकों को लगी वैक्सीन की दूसरी डोज
वहीं, हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 70 फीसदी शिक्षकों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन की दूसरी डोज लग गई है। 75 फीसदी गैर शिक्षकों ने भी दूसरी डोज लगवा ली है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज 98.98 फीसदी शिक्षकों और 98.77 फीसदी गैर शिक्षकों ने लगवाई है। शेष शिक्षक और गैर शिक्षक भी जल्द ही दोनों डोज लगवा लेंगे। इससे कोरोना से लड़ने में काफी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed