फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 29 october, student tested positive

कोरोना: हिमाचल में तीन संक्रमितों की मौत, 65 विद्यार्थियों समेत 253 लोगों के रिपोर्ट पॉजिटिव

Fri, 29 Oct 2021 09:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Oct 2021 09:30 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3732 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 223876 मामले आ चुके हैं। इनमें से 218150 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1978 हो गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 232 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 9904 लोगों के सैंपल लिए गए। 
 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 29 october, student tested positive
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इनमें हमीरपुर की 75 और 57 वर्षीय दो महिलाओं, जबकि खिमला की 56 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में 65 विद्यार्थियों  समेत 253 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कोरोना संक्रमित होने वाले विद्यार्थियों की संख्या में शुक्रवार को कमी आई है। शुक्रवार को कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 59 बच्चे कोरोना पॉजिटिव आए हैं।

विज्ञापन


 ये भी पढ़ें: शादी के नाम पर ठगी: बरात लेकर पहुंचा दूल्हा बैरंग लौटा, पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


इनमें से 52 विद्यार्थी हैं। इसके अलावा हमीरपुर-ऊना पांच-पांच और बिलासपुर में तीन विद्यार्थी पॉजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमित विद्यार्थियों का कुल आंकड़ा 443 पहुंच गया है। इसमें 379 मामले अभी सक्रिय हैं। उधर, शुक्रवार को आठवीं से 12वीं कक्षा में 61 फीसदी विद्यार्थियों ने हाजिरी दर्ज करवाई। आठवीं कक्षा में शुक्रवार को 58 फीसदी, नौवीं में 62, दसवीं में 63, 11वीं में 59 और 12वीं कक्षा में 61 फीसदी विद्यार्थी स्कूलों में आए। चंबा में एमबीबीएस के पांच प्रशिक्षु भी पॉजिटिव आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने कोरोना सक्रिय मामले 
प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3732 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 223876 मामले आ चुके हैं। इनमें से 218150 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1978 हो गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 155, चंबा 31, हमीरपुर 366, कांगड़ा 855, किन्नौर चार, कुल्लू 40, लाहौल-स्पीति शून्य, मंडी 173, शिमला 113, सिरमौर एक, सोलन 30 और ऊना में 210 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 232 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 9904 लोगों के सैंपल लिए गए। 

मंडी में 43 कोरोना संक्रमित करेंगे मतदान
मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को मंडी जिला के 11 स्वास्थ्य खंडों में कोरोना संक्रमण के 175 सक्रिय मामले हैं। जिनमें से नौ मेकशिफ्ट कोविड अस्पताल नेरचौक में, तीन डीसीएचसी खलियार में और 163 होम आइसोलेशन में हैं। बताया कि होम आइसोलेशन मरीजों में से 43 मरीज अपना वोट डालने को तैयार हैं। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनके लिए व्यवस्था की गई है। कहा कि पूरे कोविड प्रोटोकाल अपना कर 43 मरीज स्वेच्छा से मतदान में भाग ले रहे हैं। जो लोग मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते उनके लिए प्रशासन व विभाग द्वारा सुविधा प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed