{"_id":"61f12df58c7fa515467f838b","slug":"himachal-coronavirus-cases-covid19-pandemic-in-state-news-update-26-january-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हिमाचल में आठ संक्रमितों की मौत, 801 नए पॉजिटिव मरीज, जानें सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हिमाचल में आठ संक्रमितों की मौत, 801 नए पॉजिटिव मरीज, जानें सक्रिय केस
Wed, 26 Jan 2022 08:24 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 26 Jan 2022 08:24 PM IST
सार
प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 11141 है। अब तक प्रदेश में कुल 263914 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 248802 ठीक हो गए हैं। 3944 की मौत हुई है। बीते 24 घंटों में 2912 मरीज ठीक हुए और इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 4205 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को आठ और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। जिला कांगड़ा में 84 व 70 वर्षीय पुरुष, 21 व 60 वर्षीय महिला, मंडी 54 पुरुष, सोलन में 67 व 62 वर्षीय पुरुष, जबकि सिरमौर में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रदेश में सिर्फ 801 और लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके पीछे कम सैंपलिंग वजह मानी जा रही है। क्योंकि अवकाश के चलते सैंपलिंग बहुत कम हुई है।
विज्ञापन
जबकि बीते दिनों में रोज हजार से अधिक मामले सामने आ रहे थे। मंगलवार को भी प्रदेश में 1026 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज दर्ज किए गए थे। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 11141 है। अब तक प्रदेश में कुल 263914 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 248802 ठीक हो गए हैं। 3944 की मौत हुई है। बीते 24 घंटों में 2912 मरीज ठीक हुए और इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 4205 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
किस जिले में कितने सक्रिय मामले
बिलासपुर जिले में 864, चंबा 277, हमीरपुर 903, कांगड़ा 1721, किन्नौर 367, कुल्लू 512, लाहौल-स्पीति 46, मंडी 1157, शिमला 1579, सिरमौर 1043, सोलन 1558 और ऊना में 1114 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन