फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 25 october, student tested positive

कोरोना: हिमाचल मे एक संक्रमित की मौत, 78 विद्यार्थियों समेत 246 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Mon, 25 Oct 2021 09:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Oct 2021 09:07 PM IST
सार

हिमाचल  प्रदेश में अब तक कोरोना के 222890 मामले आ चुके हैं। इनमें से 217495 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1657 हो गए हैं।  बीते 24 घंटों के दौरान 90 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 7261 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 25 october, student tested positive
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। शिमला की 77 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रदेश में रिकॉर्ड 78 विद्यार्थियों समेत 246 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3721 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 222890 मामले आ चुके हैं। इनमें से 217495 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1657 हो गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 116, चंबा 21, हमीरपुर 343, कांगड़ा 672, किन्नौर नौ, कुल्लू 33, लाहौल-स्पीति शून्य, मंडी 168, शिमला 79, सिरमौर शून्य, सोलन 31 और ऊना में 185 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 90 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 7261 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन


कांगड़ा जिले के तीन स्कूलों के 46 विद्यार्थी और तीन शिक्षक पॉजिटिव आए हैं। 27 विद्यार्थी एक ही स्कूल के हैं। बिलासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला विद्यार्थी घुमारवीं के 15 विद्यार्थी पॉजिटिव आए हैं। स्कूल दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। हमीरपुर जिले में चार, मंडी चार और ऊना में नौ विद्यार्थी पॉजिटिव आए हैं। 27 सितंबर से प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुले हैं। तब से अब तक प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों में 556 विद्यार्थी संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से अब 250 मामले सक्रिय हैं। 
विज्ञापन


शादी में शामिल होने के बाद बीमार हुई मृतक छात्रा
प्रदेश में कोरोना संक्रमित विद्यार्थियों में एक छात्रा की मृत्यु भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उक्त छात्रा अपने परिवार सहित शादी समारोह में शामिल हुई थी, जिसके बाद उसे बुखार और गले में खराश जैसे लक्षण पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed