कोरोना: हिमाचल में 11 दिन के बच्चे समेत तीन संक्रमितों की मौत, 133 नए मामले
हिमाचल प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3646 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 217776 मामले आ चुके हैं। इनमें से 212336 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1778 हो गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 203 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 9822 लोगों के सैंपल लिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा में 11 दिन के बच्चे की संक्रमण से टांडा अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा हमीरपुर में 58 वर्षीय और मंडी जिले में 51 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं प्रदेश में कोविड-19 के 133 नए मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में आठ बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3646 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 217776 मामले आ चुके हैं। इनमें से 212336 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1778 हो गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 193, चंबा 28, हमीरपुर 408, कांगड़ा 423, किन्नौर 10 , कुल्लू 34, लाहौल-स्पीति 14, मंडी 376, शिमला 188, सिरमौर चार, सोलन 21 और ऊना में 79 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 203 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 9822 लोगों के सैंपल लिए गए।
नवंबर माह के अंत तक कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज जरूर लगाएं: जयराम
वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को कोविड-19 टीकाकरण में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राज्य बनाने के लिए हार्दिक बधाई दी जाती है। प्रदेश में शतप्रतिशत पात्र लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से प्रदेशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने इस वर्ष नवंबर माह के अंत तक वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को प्रदेशवासियों के सक्रिय सहयोग से ही हासिल किया जा सकता है। सबसे आग्रह है कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज जरूर लगाएं। इससे सारा प्रदेश सकुशल और स्वस्थ रहेगा। प्रदेश निरंतर खुशहाली के पथ पर अग्रसर रहेगा। हिमाचल प्रदेश में जो बुजुर्ग, दिव्यांग और अन्य असहाय लोग कोरोना का टीका लगाने के लिए टीकाकरण केंद्र नहीं आ सकते हैं, उन्हें घर-घर जाकर टीके लगाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी: हिमाचल बिजली बोर्ड में भरे जाएंगे 1641 पद, ऊर्जा मंत्री ने की घोषणा
ये भी पढ़ें: हिमाचल में भारी बारिश का कहर: एनएच समेत 123 सड़कें बंद, सात मकान क्षतिग्रस्त, मक्की तबाह