फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 23 october, student tested positive

कोरोना: हिमाचल में एक संक्रमित की मौत, 47 विद्यार्थियों समेत 236 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Sat, 23 Oct 2021 08:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Oct 2021 08:09 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3718 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 222569 मामले आ चुके हैं। इनमें से 217256 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1578 हो गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 163 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 8694 लोगों के सैंपल लिए गए।
 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 23 october, student tested positive
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। मंडी के 65 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में 236 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। वहीं, 47 विद्यार्थियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।  कांगड़ा जिले में 23, ऊना आठ, हमीरपुर आठ, बिलासपुर 5, मंडी दो और कुल्लूमें एक  विद्यार्थी की कोरोना पॉजिटिव आई है। 27 सितंबर को प्रदेश में स्कूल खुलने के बाद से 23 अक्तूबर तक कुल 191 से अधित विद्यार्थी संक्रमित हो चुके हैं। 145 अभी सक्रिय मामले हैं। शनिवार को हमीरपुर के बड़ा स्कूल के आठ विद्यार्थियों और एक स्टाफ सदस्य पॉजिटिव आया है। नौ मामले आने के बाद स्कूल को आगामी दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। स्कूल में बच्चों की तबीयत खराब होने की सूचना अध्यापकों ने प्रधानाचार्य प्रेम शर्मा को दी थी। 

विज्ञापन

 

कहां कितने सक्रिय केस
प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3718 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 222569 मामले आ चुके हैं। इनमें से 217256 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1578 हो गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 112, चंबा 19, हमीरपुर 294, कांगड़ा 624, किन्नौर आठ, कुल्लू 34, लाहौल-स्पीति शून्य, मंडी 179, शिमला 87, सिरमौर शून्य, सोलन 33 और ऊना में 188 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 163 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 8694 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन

 

61 फीसदी विद्यार्थियों ने हाजिरी भरी
उधर, शनिवार को प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आठवीं से 12वीं कक्षा में 61 फीसदी विद्यार्थियों ने हाजिरी भरी। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर स्कूलों में आने वाले विद्यार्थियों की संख्या में कुछ कमी दर्ज हुई है। शनिवार को आठवीं कक्षा में 59 फीसदी, नौवीं में 62, दसवीं में 62, 11वीं में 58 और बारहवीं कक्षा में 62 फीसदी विद्यार्थियों ने स्कूलों में आकर नियमित कक्षा लगाई। करीब सवा दो लाख विद्यार्थी बीते कई दिनों से स्कूलों में रोजाना कक्षाएं लगा रहे हैं। उधर, प्रदेश में शनिवार को कोरोना से मंडी के 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed