हिमाचल में आज चार कोरोना संक्रमितों की मौत, 58 दिनों बाद 200 से कम नए पॉजिटिव
हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 200603 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 194739 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सोमवार कोरोना संक्रमितों की मौत व नए मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश करीब दो महीने बाद एक दिन में सिर्फ चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई जोकि प्रदेश के लिए राहत की बात है। शिमला, कांगड़ा, मंडी और सोलन में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा। उधर, प्रदेश में करीब 58 दिनों बाद नए कोरोना पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 200 से कम हुआ है। सोमवार को प्रदेश में 175 नए मामले आए हैं। इसे पहले 28 मार्च को प्रदेश में एक दिन में 189 पॉजिटिव मामले आए थे। चंबा जिले में 36, कांगड़ा 31, मंडी 28, शिमला 25, कुल्लू 18, ऊना 14, हमीरपुर आठ, सिरमौर छह, सोलन पांच, किन्नौर दो और लाहौल-स्पीति दो नए मामले आए हैं।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 490 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 200603 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 194739 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 2408 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3432 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 15774 लोगों के सैंपल लिए गए। कांगड़ा को छोड़कर सभी जिलों में कोरोना सक्रिय केस 500 से कम हो गए हैं।
किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा 605
शिमला 269
सोलन 111
मंडी 310
चंबा 289
सिरमौर 148
ऊना 176
बिलासपुर 110
हमीरपुर 176
कुल्लू 125
किन्नौर 63
लाहौल-स्पीति 26
कोरोना से चार जिलों में राहत, सात दिन से कोरोना से कोई मौत नहीं
हिमाचल प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर से हालात अब सुधरने लगे हैं। पिछले सात दिनों से प्रदेश के चार जिलों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। इन जिलों में बिलासपुर, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति शामिल हैं। प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट में भी 1.7 से 1.3 फीसदी पहुंच गया है। हिमाचल में एक सप्ताह में 1 लाख 38 हजार लोगों के सैंपल जांचे गए। इनमें से 1860 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन्हीं सात दिनों में 51 लोगों की मौत हुई है। सरकार के लिए इस समय दो जिले सिदर्द बने हुए हैं। इसमें चंबा और किन्नौर जिला हैं। यहां पर पॉजिटिविटी रेट 2 से ज्यादा हैं। जबकि अन्य जिलों में ये दो से कम है। दूसरी ओर सोलन और ऊना जिला राहत भी दे रहे हैं, यहां पर पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी से भी कम है। सोलन का पॉजिटिविटी रेट 0.9 और ऊना से 0.7 फीसदी है।
एक सप्ताह में जिलों की स्थिति
जिला टेस्ट मामले दर मौतें
चंबा 8899 22 2.5 5
हमीरपुर 9670 158 1.6 8
कांगड़ा 33060 434 1.3 19
किन्नौर 1994 48 2.4 0
कुल्लू 6355 99 1.6 0
स्पीति 1081 21 1.9 0
मंडी 24342 276 1.1 7
शिमला 11714 211 1.8 5
सिरमौर 10032 116 1.2 2
सोलन 9626 83 0.9 2
ऊना 12437 88 0.7 3
बिलासपुर 9655 104 1.1 0
कुल 138865 1860 1.3 51