फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 15 october

कोरोना: हिमाचल में दो संक्रमितों की मौत, 24 घंटों में 90 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस

Fri, 15 Oct 2021 09:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Oct 2021 09:01 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3701 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 221203 मामले आ चुके हैं। इनमें से 216124 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1361 रह गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 114 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 3535 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 15 october
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इनमें कांगड़ा की 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला व हमीरपुर की 37 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 90 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3701 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 221203 मामले आ चुके हैं। इनमें से 216124 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1361 रह गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 81, चंबा 12, हमीरपुर 340, कांगड़ा 423, किन्नौर नौ, कुल्लू 30, लाहौल-स्पीति एक, मंडी 199, शिमला 101, सिरमौर दो, सोलन 29 और ऊना में 134 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 114 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 3535 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन


दशहरा मेला मैदान में 180 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
वहीं, कुल्लू में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज के लक्ष्य को पूरा करने में हिमाचल प्रदेश देशभर में अव्वल रहा है। अब वैक्सीन की दूसरी डोज के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग कुल्लू कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। जिला मुख्यालय में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में भी लोगों को मेला मैदान में ही वैक्सीन लगाई जा रही है। विभाग की ओर से वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किया गया है। इसमें वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण के अलावा रैपिड टेस्ट की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। उत्सव के पहले दिन शुक्रवार को करीब 180 देवलुओं और लोगों को वैक्सीन की डोज प्रदान की गई। हालांकि जो लोग स्वेच्छा से अपना रैपिड टेस्ट करवाना चाहते हैं, वे भी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।  गौरतलब है कि कुल्लू के अलावा बाहरी जिलों और राज्यों से आए पर्यटकों को भी इस वैक्सीनेशन सेंटर का फायदा मिलेगा। उन्हें भी इस वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बरसात में उखड़ी सड़कों की टारिंग करवाएगा हिमाचल लोक निर्माण विभाग, निर्देश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता ने कहा कि रोजाना सैकड़ों लोग दशहरा पर्व में जिला मुख्यालय का रुख करेंगे। जिन लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है, वे मेला मैदान में ही वैक्सीन लगवा सकते हैं। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि वैक्सीनेशन सेंटर में देवलू, हारियान, पर्यटक के अलावा अन्य लोग भी वैक्सीन लगवा सकते हैं। दशहरा पर्व के पहले दिन 180 लोगों ने मेला मैदान में स्थापित वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन लगवाई है।  जिला कुल्लू में शनिवार को 36 वैक्सीनेशन सेंटर में लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके तहत स्वास्थ्य खंड बंजार में पांच, स्वास्थ्य खंड निरमंड में पांच, स्वास्थ्य खंड नग्गर में नौ, स्वास्थ्य खंड जरी में 13 तथा स्वास्थ्य खंड आनी में चार वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। लोग नजदीकी सेंटर में जाकर टीका लगवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed