हिमाचल में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, 89 नए पॉजिटिव
प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 203962 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 199270 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले 1191 हैं। प्रदेश में अब तक 3483 संक्रमितों की मौत हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। कांगड़ा जिले में 58 वर्षीय महिला व 34 वर्षीय पुरुष, जबकि मंडी में 62 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में 89 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। मंडी जिले में 22, शिमला 19, चंबा 18, कांगड़ा 10, हमीरपुर पांच, कुल्लू छह, ऊना चार, बिलासपुर तीन और सोलन में दो नए मामले आए हैं।
वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 100 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 203962 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 199270 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले 1191 हैं। प्रदेश में अब तक 3483 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 14314 लोगों के सैंपल लिए गए।
किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा 169
शिमला 172
सोलन 126
मंडी 189
चंबा 253
सिरमौर 14
ऊना 43
बिलासपुर 79
हमीरपुर 60
कुल्लू 50
किन्नौर 22
लाहौल-स्पीति 14