फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 13 october

कोरोना: हिमाचल में एक संक्रमित की मौत, 133 नए मामले, रिकवरी रेट घटा

Wed, 13 Oct 2021 08:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Oct 2021 08:26 PM IST
सार

प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 1382 पहुंच गई है। प्रदेश में मंगलवार को 6747 लोगों की सैंपलिंग की गई। कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 3695 पहुंच गया है। वहीं, हिमाचल में भले ही कोरोना के मामलों में कमी आ रही है लेकिन मौत का आंकड़ा नीचे नहीं आ रहा है। हर रोज चार से पांच मरीजों की कोरोना से मौत हो रही है। 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 13 october
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है। ऊना में 75 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में कोरोना के 133 नए मामले आए हैं। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 1382 पहुंच गई है। प्रदेश में मंगलवार को 6747 लोगों की सैंपलिंग की गई। कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 3695 पहुंच गया है। वहीं, हिमाचल में भले ही कोरोना के मामलों में कमी आ रही है लेकिन मौत का आंकड़ा नीचे नहीं आ रहा है। हर रोज चार से पांच मरीजों की कोरोना से मौत हो रही है। प्रदेश में आंकड़ा चार हजार के करीब पहुंच गया है। रिकवरी रेट भी गिरा है। पहले जहां हिमाचल में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की दर 98 फीसदी हो गई है वहीं अब घटकर 97.74 फीसदी तक पहुंच गई है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पंजाब में धान बेचने गए हिमाचल के तीन किसानों पर मामला दर्ज, पढ़ें पूरा मामला
विज्ञापन


हिमाचल में स्कूल, कॉलेज खोल दिए गए हैं। इसी तरह धार्मिक समारोह भी हो रहे हैं। मंदिरों मेें लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका बन गई है। उपचुनाव के चलते जिला मंडी, किन्नौर, लाहौल - स्पीति सहित विधानसभा क्षेत्र अर्की, फतेहपुर और जुब्बल - कोटखाई में चल रही रैलियों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। विभाग का मानना है कि जिस तरह से लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। यह खतरे की घंटी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपचुनाव को लेकर रैलियों और धार्मिक स्थलों के अलावा स्कूलों में रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। कोरोना की दूसरी डोज लगाने के लिए भी लोगों को फोन पर संदेश भेजे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में 38 स्कूली विद्यार्थी कोरोना संक्रमित
प्रदेश में बीते एक सप्ताह के दौरान सरकारी स्कूलों के 38 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित हुए हैं। सबसे अधिक विद्यार्थी मंडी जिला में संक्रमित हुए हैं। मंडी में 14 विद्यार्थी, ऊना में 9, हमीरपुर में 6, कांगड़ा में 5, कुल्लू-लाहौल स्पीति जिला में एक-एक और सोलन में दो विद्यार्थी संक्रमित हुए हैं। शिमला, सिरमौर, बिलासपुर और चंबा जिला में कोई भी विद्यार्थी अभी तक कोरोना संक्रमण की चपेट में नहीं आया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि मंडी जिला में जमा दो कक्षा के 8, जमा एक के दो और दसवीं कक्षा के चार विद्यार्थी संक्रमित हुए हैं। ऊना जिला में आठवीं का एक, दसवीं के तीन, जमा एक के दो और जमा दो कक्षा के तीन विद्यार्थी संक्रमित हुए हैं। सोलन जिला में जमा एक और जमा दो कक्षा के एक-एक विद्यार्थी संक्रमित हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed