फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 13 july

हिमाचल: फिर डराने लगा कोरोना, 22 दिन बाद चार संक्रमितों की मौत, 151 नए पॉजिटिव

Tue, 13 Jul 2021 09:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Jul 2021 09:35 PM IST
सार

प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 203869 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 199170 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले 1203 हैं। प्रदेश में अब तक 3480 संक्रमितों की मौत हुई है।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 13 july
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। जिला चंबा, बिलासपुर और सोलन में एक्टिव मामलों का ग्राफ बढ़ने से सरकार की चिंता बढ़ गई है। प्रदेश में मंगलवार को करीब 22 दिन बाद चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञापन


इनमें जिला चंबा, मंडी, कांगड़ा और ऊना में एक-एक मरीज ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में कोरोना के 151 नए मामले आए हैं। चंबा जिले में 40, मंडी 30, शिमला 23, कांगड़ा 20, सोलन 10, कुल्लू आठ, बिलासपुर सात, हमीरपुर पांच, ऊना पांच, किन्नौर दो और सिरमौर में एक नया मामला आया है। जिला कुल्लू के कोविड अस्पताल में पांच माह से एक भी संक्रमित मरीज उपचाराधीन नहीं है। 
विज्ञापन


बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 150 मरीज ठीक हुए हैं। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 203869 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 199170 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले 1203 हैं। प्रदेश में अब तक 3480 संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 14556 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद मुख्य सचिव अनिल खाची ने डीसी, सीएमओ और अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक को अलर्ट किया है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिला शिमला में कोरोना के मामले बढ़ने की संभावना है। हिमाचल में सैलानियों की भीड़ उमड़ने, कोरोना नियमों का पालन न होने से मामले बढ़ रहे हैं। 


हिमाचल में गिरी सैंपलिंग
प्रदेश में 20 हजार लोगों की रोज सैंपलिंग होती थी लेकिन अब यह आंकड़ा 13 हजार से साढ़े 15 हजार के बीच चल रहा है। अवकाश के दिन सैंपलिंग 10 हजार और इससे नीचे रह रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed