फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 11 october

कोरोना: हिमाचल में दो संक्रमितों की मौत, बनगढ़ जेल के कैदियों समेत प्रदेश में 136 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Mon, 11 Oct 2021 08:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Oct 2021 08:59 PM IST
सार

हिमाचल  प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1237 पहुंच गया है। अब तक प्रदेश में 3690 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में सोमवार को कोरोना  की जांच के लिए 6947 लोगों के सैंपल  लिए गए। 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 11 october
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इसमें जिला कांगड़ा के 72 वर्षीय बुजुर्ग और इसी जिले के 58 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा। वहीं प्रदेश में 43 कैदियों समेत 136 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1237 पहुंच गया है। अब तक प्रदेश में 3690 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है।   प्रदेश में सोमवार को कोरोना  की जांच के लिए 6947 लोगों के सैंपल लिए गए। वहीं, जिला मंडी में एक स्कूल के सात विद्यार्थी पॉजिटिव आए हैं। 

विज्ञापन


बनगढ़ जेल कोरोना का हॉट स्पॉट बनी
वहीं ऊना में बनगढ़ स्थित सब जेल कोरोना का हॉट स्पॉट बन गई है। यहां वर्तमान में 43 कोरोना संक्रमित सक्रिय केस हैं। कोरोना संक्रमित कैदियों को अलग कर दिया गया है।  सोमवार को बढ़ते कोरोना मामलों के बीच एसडीएम सदर डॉ. निधि पटेल ने सब जेल बनगढ़ का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुछ कैदी पेशी के लिए जिले के बाहर ले जाए गए थे। पेशी से वापस जेल में लौटने पर उनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए। कोविड जांच पर यह कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन


एहतियात के तौर पर अन्य कैदियों की भी जांच की गई। संक्रमित पाए गए कैदियों में कोई लक्षण सामने नहीं आए हैं। कोरोना मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग टीमें भी लगातार दौरे कर रही है। उधर, एसडीएम सदर डॉ. निधि पटेल ने बताया कि रविवार को जेल में बंद कई कैदियों के सैंपल लिए गए। इनमें से 13 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जेल स्टाफ से कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है। सभी के ऑक्सीजन का स्तर ठीक है। जबकि कोई लक्षण संक्रमितों में नहीं है। उन्होंने बताया कि कैदियों के स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed