कोरोना: हिमाचल में एक संक्रमित की मौत, 42 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, छह जिलों में सक्रिय केस 50 से कम
हिमाचल प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3843 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 227904 मामले आ चुके हैं। इनमें से 223405 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले घटकर 639 रह गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 56 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 4091 लोगों के सैंपल लिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। कांगड़ा में 80 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रदेश में 42 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3843 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 227904 मामले आ चुके हैं। इनमें से 223405 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले घटकर 639 रह गए हैं।
इसमें से बिलासपुर जिले में 20, चंबा आठ, हमीरपुर 64, कांगड़ा 158, किन्नौर दो, कुल्लू पांच, लाहौल-स्पीति शून्य, मंडी 95, शिमला 103, सिरमौर पांच, सोलन 59 और ऊना में 120 सक्रिय मामले हैं। छह जिलों में सक्रिय केस 50 से कम रह गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 56 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 4091 लोगों के सैंपल लिए गए।
लोगों को कोरोना से बचाव बारे किया जागरूक
शिमला ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र की पंचायत नेहरा और देवनगर में जय पूजा कला मंच के कलाकारों ने गीत, संगीत एवं लोक नाट्य के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया। सूचना एवं जन संपर्क विभाग के विशेष अभियान के चौथे दिन ग्रामीणों को वृद्धावस्था पेंशन, गृहिणी सुविधा योजना, हिम केयर, सहारा सहित प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई गई। लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हाथों को बार-बार धोने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क लगाए रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर पंचायत नेहरा की प्रधान सुमनवती, देवनगर की प्रधान नीमावती मौजूद रहीं।