{"_id":"6161b74c8ebc3e05eb2a1ffe","slug":"himachal-coronavirus-cases-covid19-pandemic-in-state-news-update-09-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हिमाचल में तीन संक्रमितों की मौत, 107 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हिमाचल में तीन संक्रमितों की मौत, 107 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस
Sat, 09 Oct 2021 09:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 09 Oct 2021 09:08 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 2683 हो गया है। उधर, प्रदेश में नए मामले भी आ रहे हैं। शनिवार को 107 नए मामले सामने आ, जबकि 29 कोविड मरीज ठीक भी हो गए। इसके साथ ही कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 1371 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इनमें कांगड़ा के 60 वर्षीय, शिमला की 90 वर्षीय वृद्धा के अलावा ऊना जिले की 52 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 2683 हो गया है। उधर, प्रदेश में नए मामले भी आ रहे हैं। शनिवार को 107 नए मामले सामने आ, जबकि 29 कोविड मरीज ठीक भी हो गए। इसके साथ ही कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 1371 हो गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: उपचुनाव हिमाचल: भाजपा के 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी
विज्ञापन
डीडीयू में प्रति मिनट तैयार होगी 800 लीटर ऑक्सीजन
वहीं, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) शिमला में नया ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो गया है। शनिवार को अस्पताल परिसर में अस्पताल प्रबंधन की निगरानी में प्लांट को स्थापित किया गया। डीडीयू अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र मोक्टा ने इसकी पुष्टि की है। अस्पताल के एमएस ने बताया कि प्लांट से आठ सौ लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन तैयार होगी। आपात स्थिति में इलाज के लिए आए मरीजों को इसका लाभ होगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि देशभर में गूगल की ओर से ऑक्सीजन प्लांट डोनेट किए जा रहे हैं। डीडीयू अस्पताल में लगाया प्लांट भी गूगल ने ही दान किया है। यह प्लांट बंगलुरु से लाया गया है। प्लांट शनिवार को शिमला पहुंचा और इसके बाद तकनीकी प्रबंधक विक्रम, पब्लिक हेल्थ कोआर्डिनेडर मनोज ने अस्पताल के एमएस डॉ. रविंद्र मोक्टा तथा नोडल डॉ. प्रवीण चौहान की मौजूदगी में इस प्लांट को इंस्टॉल करवाया। प्लांट से ऑक्सीजन सप्लाई का काम एक से दो दिन में शुरू हो सकता है। बताया जा रहा है कि अस्पताल प्रबंधन शुरुआती दौर में 25 बिस्तरों को प्लांट से निकलने वाली ऑक्सीजन पाइप लाइन से जोड़ेगा। इससे शहर समेत ऊपरी शिमला से इलाज के लिए आए मरीजों को आपात स्थिति में ऑक्सीजन की कमी का सामना नहीं करना पड़े। अस्पताल में अब पीएसए प्लांट लगने से ग्यारह सौ लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन देने की क्षमता बन गई है।
अस्पताल में पहले से है एक प्लांट
कोरोना की दूसरी लहर में जहां प्रदेशभर में ऑक्सीजन का संकट गहरा गया था। ऐसे में सरकार ने तीन सौ लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन तैयार करने वाला पीएसए प्लांट डीडीयू अस्पताल में लगाया था। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इसका उद्घाटन किया था। ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद लोगों को काफी लाभ पहुंचा था। प्रबंधन की मुश्किलें भी काफी कम हो गई थीं।