फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal byelection: BJP high command released list of 20 star campaigners

उपचुनाव हिमाचल: भाजपा के 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

Sat, 09 Oct 2021 07:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Oct 2021 07:54 PM IST
सार

पार्टी प्रदेश स्तरीय नेताओं के बलबूते ही चुनावी रण लड़ेगी। हालांकि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पार्टी प्रदेश प्रभारी प्रचार में शामिल होंगे। नड्डा हिमाचल प्रदेश से होने के बावजूद स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं हैं। पार्टी हाईकमान ने जो सूची जारी की है, उससे जयराम कैबिनेट के मंत्री सरवीण चौधरी, रामलाल मारकंडा और राजेंद्र गर्ग भी बाहर हैं। 

विज्ञापन
Himachal byelection: BJP high command released list of 20 star campaigners
भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट के अलावा जुब्बल-कोटखाई, फतेहपुर और अर्की विधानसभा सीट के हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची शनिवार को जारी की। इनमें न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और न ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का नाम शामिल हैं। पार्टी प्रदेश स्तरीय नेताओं के बलबूते ही चुनावी रण लड़ेगी। हालांकि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पार्टी प्रदेश प्रभारी प्रचार में शामिल होंगे।  नड्डा हिमाचल प्रदेश से होने के बावजूद स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं हैं। पार्टी हाईकमान ने जो सूची जारी की है, उससे सांसद किशन कपूर के अलावा जयराम कैबिनेट के मंत्री सरवीण चौधरी, रामलाल मारकंडा और राजेंद्र गर्ग भी बाहर हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भरमौर: जनसभा में वीरभद्र को याद कर भावुक हुईं कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी प्रचारकों की सूची में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा के राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन शामिल हैं। इसके अलावा जयराम कैबिनेट के मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, वीरेंद्र कंवर, बिक्रम ठाकुर, गोविंद ठाकुर, राजीव सैजल, सुखराम चौधरी, राकेश पठानिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, अन्य नेता त्रिलोक जमवाल, त्रिलोक कपूर और राकेश जमवाल भी प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। प्रदेश भाजपा नेता उपचुनाव के लिए मोदी, शाह, राजनाथ, गडकरी जैसे बडे़ नेताओं को बुलाने की तैयारी में थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का भी आना तय माना जा रहा था, लेकिन हाईकमान ने उपचुनाव का सारा दारोमदार प्रादेशिक नेताओं पर छोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टार प्रचारकों को हेलीकाप्टर नहीं देगी कांग्रेस
उधर, कांग्रेस हाईकमान स्टार प्रचारकों को हेलीकाप्टर नहीं देगा। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नामांकन के दौरान से ही हेलीकाप्टर से एक से दूसरे क्षेत्र में जा रहे हैं। कांग्रेस नेता चौपहिया वाहनों से ही लाहौल, भरमौर, रोहड़ू से लेकर अर्की, फतेहपुर तक सड़क मार्ग से सफर कर पहुंचेंगे। कांग्रेस हाईकमान प्रचार में ज्यादा खर्च करने के मूड में नहीं है। यही कारण है कि हिमाचल में मंडी संसदीय क्षेत्र सहित जुब्बल-कोटखाई, अर्की और फेतहपुर विधानसभा उपचुनाव में पड़ोसी राज्यों से ज्यादा स्टार प्रचारक भेजे जा रहे हैं। इनके अलावा प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रहारी संजय दत्त, गुरकीरत सिंह सहित प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में रखा है ताकि कम से कम खर्च में प्रचार किया जा सके। उल्लेखनीय है कि पूर्व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों के लिए हेलीकाप्टर का इस्तेमाल किया था लेकिन इस बार उपचुनाव में हेलीकाप्टर की व्यवस्था नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed