फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 08 january 2022

कोरोना हिमाचल: भाजपा महामंत्री पवन राणा और एसीएस सक्सेना समेत 640 नए पॉजिटिव मरीज, जानें सक्रिय केस

Sat, 08 Jan 2022 10:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Jan 2022 10:08 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ने से प्रदेश सरकार की चिंता बढ़ने लगी है। प्रदेश में अब तक 231587 केस सामने आ चुके हैं। 3864 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों में 70 मरीज ठीक हुए हैं। 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 08 january 2022
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी का कहर जारी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना और भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा समेत हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 640 नए मामले सामने आए हैं। गत दिनों हुई कैबिनेट बैठक में प्रबोध सक्सेना के मौजूद होने के चलते अब सभी मंत्रियों के कोरोना टेस्ट किए जा सकते हैं। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 2811 पहुंच गई है। सुखद यह है कि शनिवार को प्रदेश में कोविड से कोई मौत नहीं हुई है। बीते पांच दिन से कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। कांगड़ा में सबसे ज्यादा 219 मामले सामने आए हैं। शनिवार को एनआईटी के 34 मामलों समेत जिले में 75 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। सरकार ने संभावित तीसरी लहर को लेकर अलर्ट पहले ही जारी कर रखा है। शनिवार को प्रदेश में कोरोना की जांच के लिए 8022 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन


सरकार ने इसे 10 हजार करने को कह रखा है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ने से प्रदेश सरकार की चिंता बढ़ने लगी है। माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमण के केस कम न हुए तो सरकार और भी बंदिशों को लागू कर सकती है। प्रदेश में अब तक 231587 केस सामने आ चुके हैं।  3864 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों में 70 मरीज ठीक हुए हैं। 
विज्ञापन

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed