फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 06 september

कोरोना: हिमाचल में दो संक्रमितों की मौत, 218 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस

Mon, 06 Sep 2021 08:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Sep 2021 08:45 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3597 पहुंच गया है। वहीं, अब तक कोरोना के 214732 मामले आ चुके हैं। इनमें से 209417 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1699 रह गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 159 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 9069 लोगों के सैंपल लिए गए।
 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 06 september
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। बिलासपुर में 80 वर्षीय महिला और शिमला में 48 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में  कोरोना के 218 नए मामले आए हैं।  प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3597 पहुंच गया है। वहीं, अब तक कोरोना के 214732 मामले आ चुके हैं। इनमें से 209417 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1699 रह गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 121, चंबा 85, हमीरपुर 233, कांगड़ा 366, किन्नौर 26, कुल्लू 66, लाहौल-स्पीति 33, मंडी 397, शिमला 231, सिरमौर 7, सोलन 84 और ऊना में 50 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 159 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 9069 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में हुई सबसे कम कोविड वैक्सीन खराब
 प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की बर्बादी न होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयराम सरकार की पीठ थपथपाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक वैक्सीन की शीशी में 11 डोज होती हैं। अगर सभी 11 डोज लगाई जाती हैं तो 10 फीसदी खर्चा कम हो जाता है। प्रदेश में -2.25 वैक्सीन की खराब हुईं, जो न के बराबर है। मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वास दिलाया कि उनकी ओर से जो बातें सुझाई गई हैं, हिमाचल प्रदेश में इस पर नई ऊर्जा के साथ काम होगा। प्रधानमंत्री से संवाद के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से डाक्यूमेंट्री भी दिखाई।
विज्ञापन


इसमें बताया गया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों ने वैक्सीन को लेकर कड़ी मेहनत करके पहला स्थान प्राप्त किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी वर्चुअल संवाद में जुड़े रहे।  मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने कहा कि वैक्सीनेशन की पहली डोज लगाने में हिमाचल देश में पहले नंबर पर आया है। वैक्सीनेशन की दूसरी डोज को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 30 नवंबर तक 18 साल से ऊपर के उम्र के लोगों को दूसरी डोज लगा दी जाएगी। यह लक्ष्य पूरा होगा। इसमें भी हिमाचल देश पहले नंबर पर रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed