{"_id":"610bf9fa774e9d4646633d88","slug":"himachal-coronavirus-cases-covid19-pandemic-in-state-news-update-05-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हिमाचल में चार और संक्रमितों की मौत, 256 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हिमाचल में चार और संक्रमितों की मौत, 256 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस
Thu, 05 Aug 2021 09:38 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 Aug 2021 09:38 PM IST
सार
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 207088 पहुंच गया है। इनमें से 201923 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 1610 हो गए हैं। अब तक 3515 संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस फिर से पांव पसारता जा रहा है। गुरुवार को प्रदेश में चार और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। चंबा की 35 और कांगड़ा की 71 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं जिला शिमला के 40 वर्षीय और जिला ऊना के 49 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, प्रदेश में कोरोना के 256 नए मामले आए हैं। चंबा जिले में 65, मंडी 54, हमीरपुर 38, कांगड़ा 34, शिमला 27, बिलासपुर 10, कुल्लू 14, सोलन चार, लाहौल-स्पीति चार, किन्नौर तीन, सिरमौर दो और ऊना में एक नया मामला आया है। बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर सरकार अलर्ट है।
विज्ञापन
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 150 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 207088 पहुंच गया है। इनमें से 201923 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 1610 हो गए हैं। अब तक 3515 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 14740 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
किस जिले में कितने सक्रिय मामले
बिलासपुर 62
चंबा 305
हमीरपुर 128
कांगड़ा 249
किन्नौर 20
कुल्लू 125
लाहौल-स्पीति 23
मंडी 345
शिमला 230
सिरमौर 15
सोलन 59
ऊना 49